विदेश दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

विदेश दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा से छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश और औद्योगिक विकास के नए रास्ते खुलेंगे

रायपुर, 30 अगस्त। गणपत चौहान ब्यूरो चीफ़ छत्तीसगढ़, टेलीग्राफ टाइम्स।
आठ दिन के विदेश दौरे के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर लौट आए। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पारंपरिक कर्मा और पंथी नृत्यों से लगभग एक घंटे तक पूरा परिसर गूंजता रहा। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उनकी लोकप्रियता और विदेश यात्रा की सफलता को और भी खास बना दिया। मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्पगुच्छों और गजमालाओं से किया गया। एयरपोर्ट के निकास द्वार से मीडिया गैलरी तक मात्र 100 मीटर की दूरी तय करने में उन्हें लगभग 15 मिनट लगे, क्योंकि इस दौरान लगातार पुष्प वर्षा होती रही।

Photo credit Telegraph Times

लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने आमजन को संबोधित करते हुए इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया में बसे भारतीय समुदाय और वहां रह रहे छत्तीसगढ़ के लोगों से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई। यह अनुभव बिल्कुल परदेश जैसा नहीं लगा। उन्होंने कहा कि हमारे उद्यमी और कारोबारी पूरी दुनिया में छत्तीसगढ़ और भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।


विदेशी निवेश की नई संभावनाएं

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी यह यात्रा पूरी तरह सफल रही है। इससे छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश और औद्योगिक विकास के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया जापान यात्रा के दौरान यह तय हुआ है कि जापान भारत में 6 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगा और 10 साल का आर्थिक रोडमैप तैयार किया गया है। इसका बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़ को भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान और भारत के बीच हुए समझौतों से एआई, सेमीकंडक्टर और रक्षा क्षेत्र में बड़े निवेश होंगे। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।


जापान और कोरिया से निवेश की सहमति

इस विदेश दौरे में जापान और दक्षिण कोरिया दोनों देशों के प्रतिनिधियों से छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर चर्चा हुई। एआई, सेमीकंडक्टर, टेक्सटाइल और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश की सहमति बनी। कई औद्योगिक संस्थानों से निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति और अनुदान प्रावधानों की जानकारी दोनों देशों के व्यापार संगठनों को दी गई। उन्हें यह भी बताया गया कि भारत का पहला डेटा सेंटर पार्क छत्तीसगढ़ में स्थापित है और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में तेजी से निवेश हो रहा है।


ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में खास प्रस्तुति

जापान के ओसाका शहर में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ ने अपना पवेलियन लगाया। यहां हर दिन 30 हजार से अधिक लोगों ने भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस एक्सपो में छत्तीसगढ़ की औद्योगिक स्थिति, निवेश की संभावनाओं और संस्कृति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सबसे खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ एकमात्र ऐसा राज्य रहा जिसने पूरी जानकारी जापानी भाषा में प्रस्तुत की। इससे निवेशकों तक संदेश पहुंचाने में पूरी सफलता मिली।


पहली बार दक्षिण कोरिया गया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली बार छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल दक्षिण कोरिया गया। वहां भी प्रदेश की जानकारी कोरियन भाषा में दी गई। इस दौरान आईसीसीके के साथ एमओयू हुआ, जिसके तहत आईसीसीके छत्तीसगढ़ का नॉलेज पार्टनर बनेगा। इससे नई औद्योगिक नीति के तहत आने वाले उद्योगों को स्किल्ड मैनपावर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।


“छत्तीसगढ़ को वैश्विक पहचान दिलाना ही उद्देश्य”

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस यात्रा से यह साबित हुआ है कि छत्तीसगढ़ केवल देश के बड़े निवेश केंद्रों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया में अपने उत्पादों की पहचान बनाएगा और प्रदेश में निवेश लेकर आएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...