वित्त (बजट) विभाग निदेशक बृजेश किशोर शर्मा सेवानिवृत्त

वित्त (बजट) विभाग निदेशक बृजेश किशोर शर्मा सेवानिवृत्त

नरेश गुनानी 

30 सितम्बर 2025, जयपुर। वित्त (बजट) विभाग के निदेशक बृजेश किशोर शर्मा का सेवानिवृत्ति समारोह मंगलवार को शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव, वित्त वैभव गालरिया और शासन सचिव, वित्त (व्यय) विभाग नवीन जैन ने बृजेश किशोर शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हमेशा उत्साही, समस्याओं का समाधान खोजने वाले और अपने कार्य में निष्ठावान अधिकारी रहे हैं। उन्होंने उनकी दूरदृष्टि और विभागीय विकास में दिए गए अमूल्य योगदान को विशेष रूप से सराहा।

Photo credit Telegraph Times

समारोह में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके दीर्घकालीन योगदान और सेवाओं की सराहना की। वक्ताओं ने बताया कि अपने कार्यकाल में उन्होंने बजटीय प्रबंधन, वित्तीय अनुशासन और प्रशासनिक पारदर्शिता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कई नई पहल के माध्यम से उन्होंने विभाग की कार्यकुशलता और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को बढ़ावा दिया।

अपने उद्बोधन में बृजेश किशोर शर्मा ने सभी सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वित्त विभाग में बिताया गया यह कार्यकाल उनके जीवन का बहुमूल्य अनुभव रहा। उन्होंने सहयोग और समर्थन देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

सेवानिवृत्ति समारोह में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने उनके समर्पण, नेतृत्व और सेवा भाव को यादगार बताते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पीआईईटी में ‘आईट्रिपलई दिल्ली सेक्शन कांग्रेस’ का भव्य आयोजन: तकनीक और नेतृत्व का अनूठा संगम

पीआईईटी में 'आईट्रिपलई दिल्ली सेक्शन कांग्रेस' का भव्य आयोजन:...