वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंद्रा देवी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य रहे उपस्थित

वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंद्रा देवी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य रहे उपस्थित

हरि प्रसाद शर्मा पुष्कर •

अजमेर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंद्रा देवी के निधन से पूरे अजमेर में शोक की लहर छा गई। मंगलवार को अंतिम संस्कार के दौरान भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देवनानी परिवार के निवास स्थान संत कंवरराम कॉलोनी, रामनगर में सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी अजमेर पहुंचे और उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि “इंद्रा देवी का निधन परिवार और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन सादगी, सेवा और संस्कारों का प्रतीक था।” मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।

मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, समेत कई मंत्री, सांसद, विधायक, भाजपा पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सभी ने इंद्रा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और देवनानी परिवार को सांत्वना दी।

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

दोपहर में अजमेर के पुष्कर रोड स्थित ऋषि घाटी श्मशान घाट पर इंद्रा देवी का अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र महेश देवनानी ने माता को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर माहौल अत्यंत भावुक था। परिवारजन, रिश्तेदार, समर्थक, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अंतिम यात्रा देवनानी निवास से रवाना हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला शामिल था। पूरे मार्ग में लोगों ने नम आंखों से इंद्रा देवी को अंतिम विदाई दी।

श्मशान घाट पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, सहकारिता मंत्री सुमित गोदारा, पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, जयपुर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा, पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

संस्कारवान और प्रेरणास्रोत रहीं इंद्रा देवी

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने इंद्रा देवी को एक संस्कारवान, सहृदय और प्रेरणास्रोत महिला के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि इंद्रा देवी ने अपने जीवन में सादगी और सेवा के आदर्श स्थापित किए। वे हमेशा समाज के प्रति संवेदनशील रहीं और अपने परिवार के लिए शक्ति का स्तंभ बनीं।

श्मशान घाट पर पूरे समय गहरा सन्नाटा और भावुकता का वातावरण बना रहा। हर किसी की आंखें नम थीं, और सभी ने एक स्वर में कहा — “इंद्रा देवी जैसी मातृशक्ति विरले ही होती हैं।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...