वार्षिक रामलीला महोत्सव का पोस्टर विमोचन
रामलीला मैदान, न्यू गेट, जयपुर में होगा भव्य आयोजन
जयपुर, 11 सितम्बर। लोकेंद्र सिंह शेखावत, टेलीग्राफ टाइम्स।
श्री सनातन धर्म महोत्सव समिति (राजस्थान) द्वारा आयोजित होने वाले वार्षिक रामलीला महोत्सव का पोस्टर विमोचन राजस्थान बार काउंसिल के अध्यक्ष भुवनेश शर्मा ने किया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी न्यू गेट स्थित रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का मंचन भव्यता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि इस बार की रामलीला और अधिक आकर्षक तथा सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी। दर्शकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा और पूरे आयोजन को धार्मिक आस्था एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने वाला बनाया जाएगा।
पोस्टर विमोचन अवसर पर राजस्थान विधि-जगत के कई वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित अधिवक्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से अधिवक्ता शुभम शर्मा, अधिवक्ता दीपेश शर्मा, अधिवक्ता सुषमा पारीक, अधिवक्ता राकेश शर्मा, अधिवक्ता मुकेश शर्मा, अधिवक्ता अमित शांडाल्य, अधिवक्ता तुषार शर्मा सहित अनेक गणमान्य विधिवेत्ता एवं समाजसेवी शामिल हुए। सभी ने आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएँ दीं।
समिति ने बताया कि इस बार की रामलीला महोत्सव श्रृंखला समाज में मर्यादा, सदाचार और धर्म के प्रति जागरूकता का सशक्त माध्यम बनेगी। वहीं उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि यह आयोजन सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।