वार्षिक उत्सव स्नेह मिलन एवं सामूहिक गोठ का आयोजन
जयपुर, 2 सितम्बर। लोकेंद्र सिंह शेखावत। टेलीग्राफ टाइम्स
गणगौरी बाजार व्यापार मंडल की ओर से वार्षिक उत्सव, स्नेह मिलन एवं सामूहिक गोठ का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित जोशी, महामंत्री श्रीघर गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर मंडल के संरक्षक, जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल, महामंत्री सुरेश सैनी, तथा विभिन्न बाजारों के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, किशनपोल विधायक अमीन कागजी, पार्षद अरविंद मेठी, पार्षद अयूब भाई, पार्षद श्रीमती भगवती देवी गुर्जर, संजय जयसवाल सहित विभिन्न राजनीतिक वर्ग के प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हुए। वहीं, क्राइम ब्रांच एसपी अमजद खान के साथ-साथ निगम प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
व्यापार मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं में विनय शर्मा, कपिल जोशी, अतुल लालवानी, बृजेश शर्मा, ओमप्रकाश जायसवाल, विष्णु शर्मा, पंकज शर्मा, चंद्रप्रकाश पारीक, राम अग्रवाल, गजानंद शर्मा, शंकर शर्मा, मिंनतर सिंह राजावत सहित सभी बाजारों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया तथा मंडल द्वारा किए गए कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया गया। इसके बाद सभी उपस्थित जनों ने साथ बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की और स्नेह मिलन का आनंद लिया।