वाणिज्यिक कर विभाग की राज्यभर में बड़ी कार्रवाई: 2.83 करोड़ रुपए की कर देयता चिन्हित, 2.06 करोड़ रुपए मौके पर जमा

जयपुर/ गौरव कोचर/वाणिज्यिक कर विभाग ने कर चोरी और अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के विरुद्ध राज्यभर में सघन तलाशी व सर्वे अभियान चलाया। 14 से 19 अगस्त के बीच खैरथल, अलवर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, सांगड़िया, गंगानगर, सवाई माधोपुर, नीमराना तथा भिवाड़ी सहित कई क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई में लगभग 2.83 करोड़ रुपए की कर देयता चिन्हित की गई। जांच के दौरान संबंधित फर्मों द्वारा 2.06 करोड़ रुपए की राशि स्वेच्छा से जमा अथवा रिवर्स करवाई गई।

​प्रमुख फर्मों पर कार्रवाई का विवरण

प्रतिष्ठान / फर्म का नाम

स्थान

प्रमुख अनियमितता

जमा / रिवर्स राशि

रामचंद्र राम निवास ऑयल मिल्स

खैरथल

गैर-मौजूद फर्म से आईटीसी व स्टॉक में अंतर

19.05 लाख रुपए

आर.आर. ऑयल एंड फैट्स प्रा. लि.

अलवर

बोगस फर्म से आईटीसी व स्टॉक अंतर

14.85 लाख रुपए

मेवाड़ इन्फ्रा डेवलपर्स एलएलपी

चित्तौड़गढ़

होटल कारोबार में अपात्र आईटीसी क्लेम

31.90 लाख रुपए

कमल सीईडी सॉल्यूशंस एलएलपी

नीमराना

निर्माण एवं वर्क कॉन्ट्रैक्ट पर अपात्र आईटीसी

20.51 लाख रुपए

विरगो ग्राफिक्स प्राइवेट लिमिटेड

भिवाड़ी

प्रिंटिंग क्षेत्र में अपात्र आईटीसी अनियमितता

74.15 लाख रुपए

टायल इंडस्ट्रीज

गंगानगर

सीमेंट व टाइल्स उत्पादन अंतर, कम बिक्री दर्शाना

15.00 लाख रुपए

वीर चंद एंड संस

सांगड़िया

कृषि उपकरण व्यापार में 100% आईटीसी का संदेहास्पद दावा

10.08 लाख रुपए

अंबिका बल्क कैरियर

सवाई माधोपुर

परिवहन क्षेत्र में 78.59 लाख की आईटीसी जांच

10.00 लाख रुपए

यादव इलेक्ट्रिकल्स

धौलपुर

आईटीसी दावों में 82.79 लाख का विसंगति अंतर

विस्तृत जांच जारी

विभाग का सख्त रुख और अपील

​विभाग के अनुसार, कार्रवाई खाद्य तेल, विनिर्माण, परिवहन, होटल, प्रिंटिंग और औद्योगिक सेवा क्षेत्रों में विस्तृत जांच के आधार पर की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बोगस बिलिंग और गलत आईटीसी दावों पर निगरानी आगे भी जारी रहेगी। करदाताओं को अपने आपूर्तिकर्ताओं की वैधता जांचने और केवल वैध इनपुट क्रेडिट का ही दावा करने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र: सड़कों के विकास के लिए 4.24 करोड़ रुपये की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों को मिली गति

अजमेर/ नरेश गुनानी/राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निरंतर...

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना: नागौर जिले ने पूरे देश में हासिल किया दूसरा स्थान, नई दिल्ली में हुआ सम्मान

नागौर/ नरेश गुनानी/प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत नागौर...