वन राज्य मंत्री ने अलवर शहर विधानसभा कम्युनिटी क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

वन राज्य मंत्री ने अलवर शहर विधानसभा कम्युनिटी क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ
अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 के तहत खिलाड़ियों को मिला सशक्त मंच
विकास रथ का किया स्वागत, आमजन को प्रचार सामग्री वितरित

| नरेश गुनानी

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

जयपुर, 14 दिसम्बर।
अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 के अंतर्गत रविवार को अलवर शहर विधानसभा कम्युनिटी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ राजऋषि महाविद्यालय के खेल मैदान में किया गया। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया तथा इस अवसर पर प्रतियोगिता की ट्रॉफी का भी विमोचन किया।

मैच के दौरान वन राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टीम भावना के साथ खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। उन्होंने केंद्रीय वन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव द्वारा खेल प्रतिभाओं को निखारने और आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अलवर सांसद खेल उत्सव के आयोजन की सराहना की।

वन राज्य मंत्री ने कहा कि अलवर सांसद खेल उत्सव के माध्यम से खिलाड़ियों को एक सशक्त खेल मंच प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को साई के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उनकी खेल प्रतिभा को निखारने का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस खेल उत्सव के अंतर्गत अलवर लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ विधानसभाओं में कम्युनिटी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर सरस डेयरी के चेयरमैन नितिन सांगवान ने कहा कि अलवर के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अलवर सांसद खेल उत्सव की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

विकास रथ का स्वागत, योजनाओं की जानकारी दी गई

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अलवर पहुंचे विकास रथ का राजऋषि महाविद्यालय खेल मैदान में स्वागत किया गया। इस अवसर पर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश के चहुंमुखी विकास एवं आमजन के सर्वांगीण कल्याण के उद्देश्य से अनेक ऐतिहासिक निर्णय और कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के दोनों बजटों में अलवर को विकास की महत्वपूर्ण सौगातें दी गई हैं, जिससे जिले के विकास को नई गति मिली है।

उन्होंने आमजन से राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहने और उनका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान विकास रथ में लगी एलईडी स्क्रीन पर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से संबंधित वीडियो संदेश प्रदर्शित किए गए। साथ ही आमजन को योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री भी वितरित की गई।

आमजन ने साझा किए अनुभव

विकास रथ के खेल मैदान में पहुंचने पर बड़ी संख्या में आमजन ने राज्य सरकार के पिछले दो वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। अलवर शहर निवासी सुरेन्द्र गुर्जर और दौलतराम शर्मा ने बताया कि सरकार की योजनाओं की जानकारी सीधे गली-मोहल्लों तक पहुंचने से आम नागरिकों को इनका लाभ लेने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि वीडियो संदेशों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी मिलने से आम आदमी को काफी लाभ होगा।

कार्यक्रम का मंच संचालन पंडित जलेसिंह द्वारा किया गया।
इस आयोजन के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ राज्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का प्रयास किया गया।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...