वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने तिरंगा दुपहिया रैली में दी राष्ट्रप्रेम और एकता की सीख

वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने तिरंगा दुपहिया रैली में दी राष्ट्रप्रेम और एकता की सीख

By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स

जयपुर, 13 अगस्त 2025 — स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को अलवर जिले में भव्य दुपहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने परशुराम सर्किल से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी तिरंगा ध्वज हाथ में लेकर रैली में शामिल हुए।

Photo credit Telegraph Times

रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए। प्रतिभागियों ने शहर की प्रमुख सड़कों से होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली और देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान किया।

मंत्री संजय शर्मा ने इस मौके पर कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से जोड़ना और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत तिरंगा यात्रा, तिरंगा मैराथन और तिरंगा शपथ जैसे कई कार्यक्रम प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए मंत्री शर्मा ने कहा,

“तिरंगा हमारे देश की एकता, अखंडता और विविधता का प्रतीक है। यह हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह इसके सम्मान को बनाए रखे।”

कार्यक्रम के अंत में मंत्री संजय शर्मा ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...