वन राज्यमंत्री ने राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ पर अलवर जिला विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर जिला विकास पुस्तिका का किया विमोचन

वन राज्यमंत्री ने राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ पर अलवर जिला विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर जिला विकास पुस्तिका का किया विमोचन

राज्य सरकार द्वारा दो वर्ष में किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं उपलब्धियों की विस्तार से दी जानकारी

| नरेश गुनानी

अलवर, 16 दिसम्बर।
राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अलवर में ‘2 साल: नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान’ थीम पर आधारित तीन दिवसीय जिला विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय अलवर में फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर आधारित जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला सहित प्रबुद्धजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री ने प्रेस ब्रिफिंग के दौरान राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात अतिथियों ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में विगत दो वर्षों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित फ्लैगशिप एवं जनकल्याणकारी योजनाओं, नवाचारों तथा विकास कार्यों को आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया गया है।

राज्यमंत्री ने राज्य सरकार के दो वर्ष के सफलतम कार्यकाल पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है और बीते दो वर्षों में सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि बजट वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश को विकास की ऐतिहासिक सौगातें दी गई हैं, जिनमें से अधिकांश घोषणाएं क्रियान्वित की जा चुकी हैं। शेष प्रगतिरत घोषणाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्यमंत्री ने बताया कि अलवर जिले को भी दोनों बजटों में विकास की अनेक ऐतिहासिक सौगातें मिली हैं। इनमें रामजल सेतु लिंक परियोजना से जोड़ने के कार्य, सिलीसेढ़ पेयजल परियोजना, नटनी का बारा वियर से जयसमंद बांध तक नहर उन्नयन, भाखेड़ा एनीकट निर्माण, बायोलॉजिकल पार्क, विज्ञान केंद्र, डिजिटल प्लैनेटेरियम, अखैपुरा पुलिस थाना, अलवर शहर के हनुमान सर्किल एवं थानागाजी में बस स्टैण्ड निर्माण, नगर वन, मातृवन, गुरुनानक वाटिका, नमोवन, कन्या महाविद्यालय, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, बालिका सैनिक स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं, जिन पर सकारात्मक भाव से कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि अलवर शहर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए विधायक निधि की एक वर्ष की संपूर्ण राशि पेयजल व्यवस्था को समर्पित की गई है। साथ ही चम्बल नदी आधारित वृहद पेयजल परियोजना से अलवर को जोड़ने के लिए भी सार्थक प्रयास किए गए हैं, जिससे भविष्य में जिले की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

राज्यमंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए बेहतर प्रयासों के परिणामस्वरूप अलवर ने स्वच्छता रैंकिंग में 364वें स्थान से 54वें स्थान तक उल्लेखनीय प्रगति की है। वहीं वायु सर्वेक्षण में 130 शहरों की श्रेणी में अलवर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि जिला विकास पुस्तिका एवं प्रदर्शनी में राज्य सरकार के दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों तथा विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को फ्लैक्स एवं स्टैंडीज के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है, जिसे अतिथियों एवं आमजन द्वारा सराहा गया। उन्होंने बताया कि जिला विकास प्रदर्शनी का आमजन 18 दिसम्बर तक कार्यालय समय प्रातः 9:30 बजे से सायं 6 बजे तक अवलोकन कर सकते हैं।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...