वन राज्यमंत्री ने प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित

वन राज्यमंत्री ने प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित

विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवा पीढ़ी की महती भूमिका : वन राज्यमंत्री

अलवर ,24 अगस्त। नरेश गुनानी। टेलीग्राफ टाइम्स 
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अलवर के जेल सर्किल स्थित महावर ऑडिटोरियम में जागा वंशलेखन समाज सेवा संस्था द्वारा आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह—2025 में भाग लिया। इस अवसर पर 10वीं एवं 12वीं कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

राज्यमंत्री संजय शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवा पीढ़ी की महती भूमिका है। उन्होंने कहा कि जो समाज आगे बढ़ेगा वही देश की प्रगति में अहम योगदान देगा। उन्होंने जागा समाज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस समाज के पास विभिन्न समाजों की उत्पत्ति और इतिहास से जुड़ी वंशावली संरक्षित है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना आवश्यक है।

राज्यमंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को स्किल एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना तथा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से कार्य करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

Photo credit Telegraph Times

अलवर में जागा समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से बालिका शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और कहा कि सामाजिक बदलाव में बेटियों की भूमिका निर्णायक है। आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, इसलिए उन्हें समान अवसर देकर उनके सपनों को साकार करने में सहयोग करना समाज की जिम्मेदारी है।

Photo credit Telegraph Times

जागा समाज की ओर से छात्रावास के लिए भूमि आवंटन की मांग पर उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिनिधि नगर विकास न्यास में आवेदन प्रस्तुत करें, सरकार छात्रावास हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related