वन राज्यमंत्री ने परशुराम सेवा समिति द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में की शिरकत — प्रतिभाएं शिक्षा के माध्यम से अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन कर राष्ट्र सेवा में निभाएं अपनी भूमिका

वन राज्यमंत्री ने परशुराम सेवा समिति द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में की शिरकत — प्रतिभाएं शिक्षा के माध्यम से अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन कर राष्ट्र सेवा में निभाएं अपनी भूमिका

नरेश गुनानी •

26 अक्टूबर 2025
जयपुर, 26 अक्टूबर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को थानागाजी में परशुराम सेवा समिति द्वारा आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेकर प्रतिभाओं का सम्मान किया।

वन राज्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बालक-बालिकाएं अपनी मेहनत, समर्पण और शिक्षा के बल पर अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन करें और भारत माता की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को न केवल ज्ञान प्रदान करती है, बल्कि उसे आत्मनिर्भर और समाज के लिए उपयोगी बनाती है।

Photo credit Telegraph Times

राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशीलता और राज्य सरकार की विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप थानागाजी क्षेत्र में शीघ्र ही लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से भर्तृहरि पुलिया का पुनर्निर्माण कार्य एवं कुशलगढ़ मोड़ से थैंक यू बोर्ड तक क्षतिग्रस्त सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इससे आमजन, पर्यटक और श्रद्धालु सभी लाभान्वित होंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनहित के कार्यों को गति देना और समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। राज्यमंत्री ने इस अवसर पर समाज के सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...