वन राज्यमंत्री ने अखिल भारतीय कोली समाज जिला शाखा अलवर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में की शिरकत — शिक्षा प्रगति का माध्यम है, प्रतिभाओं से प्रेरणा लेकर युवा अपने लक्ष्य को अर्जित करें

वन राज्यमंत्री ने अखिल भारतीय कोली समाज जिला शाखा अलवर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में की शिरकत — शिक्षा प्रगति का माध्यम है, प्रतिभाओं से प्रेरणा लेकर युवा अपने लक्ष्य को अर्जित करें

नरेश गुनानी •

26 अक्टूबर 2025
अलवर, 26 अक्टूबर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अलवर स्थित कला भारती रंगमंच पर अखिल भारतीय कोली समाज जिला शाखा अलवर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेकर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया।

वन राज्यमंत्री ने समाज के मेधावी बालक-बालिकाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश और समाज की उन्नति में युवाओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेकर सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि बालकों की शिक्षा के साथ-साथ बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज बालिकाएं शिक्षा के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और समाज का गौरव बढ़ा रही हैं।

राज्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाती है और समाज की प्रगति का आधार तैयार करती है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें, जिससे भविष्य में वे राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related