वन ग्राम आमा खोल में संघ द्वारा कंबल वितरण, स्वदेशी उत्पाद प्रोत्साहन एवं सहभोज कार्यक्रम सम्पन्न

वन ग्राम आमा खोल में संघ द्वारा कंबल वितरण, स्वदेशी उत्पाद प्रोत्साहन एवं सहभोज कार्यक्रम सम्पन्न

ग्रामीण स्वावलंबन, सेवा और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ आयोजन

बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ग्राम विकास गतिविधि विभाग के तत्वावधान में रविवार को सुदूर वन ग्राम आमा खोल में कंबल वितरण, स्वदेशी उत्पाद प्रोत्साहन एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुँचाने के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, सहयोग और स्वावलंबन का संदेश देना था।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

 

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और आत्मीय वातावरण में समाजसेवा के इस प्रयास की सराहना की। ग्रामवासियों ने अतिथियों का स्वागत पारंपरिक करमा नृत्य और लोकगीतों के माध्यम से किया। उन्होंने अपनी संस्कृति के प्रतीक के रूप में स्वयं निर्मित चटाई, टोकनी, सूपा एवं सुपेली भेंटस्वरूप प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान प्रांत प्रमुख देवेंद्र जी ने ग्राम विकास से जुड़ी संघ की गतिविधियों, सामाजिक समरसता और ग्रामीण स्वावलंबन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाले दिनों में ग्राम आमा खोल में स्वास्थ्य शिविर और स्वावलंबन कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम्य जीवन की सशक्तता ही आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है।

समाजसेवी अजीत सिंह भोगल जी ने अपने उद्बोधन में धर्म जागरण और सांस्कृतिक चेतना के महत्व पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण समाज की जागरूकता और एकजुटता से ही सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित अतिथियों में —
जिला संघ चालक रामधन जी, ग्राम विकास विभाग प्रमुख रोहित भांगे जी, श्री गुरु तेग बहादुर शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल जी, जिला प्रमुख हिमाचल साहू जी, महिला शक्ति प्रमुख अंजू राजपूत जी, नगर प्रमुख अमित चतुर्वेदी जी, नगर सहप्रमुख अजय साहू जी एवं अंकित श्रीवास जी शामिल रहे।

स्थानीय स्तर पर आयोजन की सफलता में ग्राम के स्वयंसेवकों — अमर, धर्मराज, अनिल कुमार, राजकुमार, सुनील कुमार, मोतीलाल, भैरम, सिद्धनाथ, बलराम, रोहित, दिलीप, करण, संजय, जयकुमार, महेंद्र एवं कन्हैया यादव — का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए नगर से पहुंचे स्वयंसेवकों ने ग्राम में निर्मित उपयोगी वस्तुओं का विक्रय कर ग्रामीण उत्पादों को समर्थन दिया। उन्होंने भविष्य में इन वस्तुओं की नियमित खरीद का संकल्प लिया, जिससे ग्राम स्तर पर स्थानीय स्वावलंबन को प्रोत्साहन मिलेगा।

समापन पर सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 350 ग्रामीणों और स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। सामूहिक भोजन के दौरान सामाजिक एकता और समरसता का भाव परिलक्षित हुआ।

ग्रामीणों ने इस सेवा कार्य के प्रति हर्ष और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सद्भाव, सहयोग और आत्मनिर्भरता की भावना को और सुदृढ़ करते हैं। संपूर्ण आयोजन का संचालन संघ के स्वयंसेवकों ने अनुशासनपूर्वक एवं समर्पण भाव से सम्पन्न किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में ‘एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम’ का सफल आयोजन

किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और कृषि हितधारकों को मिला सुरक्षित...

पुष्कर के वल्लभ घाट पर अन्नकूट महोत्सव एवं महाआरती आज

अखण्ड भूमण्डलाचार्य वल्लभाचार्य महाप्रभुजी की 74वीं बैठक में होंगे...