वनरक्षक भर्ती पेपर लीक मामला: जयपुर से दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 33 गिरफ्तारी

वनरक्षक भर्ती पेपर लीक मामला: जयपुर से दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 33 गिरफ्तारी

Edited By: गौरव कोचर
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 22, 2025
जयपुर।राजस्थान की बहुचर्चित वनरक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा अपडेट के अनुसार, SOG ने जयपुर से दो और वनरक्षकों—उमाराम और प्यारी कुमारी—को गिरफ्तार किया है। दोनों पहले से ही वन विभाग में कार्यरत थे और जांच में उनकी संलिप्तता सामने आने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

यह कार्रवाई एडिशनल एसपी भवानी शंकर के सुपरविजन में की गई। अब तक इस मामले में कुल 33 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 13 वनरक्षक और 20 अन्य दलाल व पेपर सॉल्व करने वाले शामिल हैं। यह बताता है कि पेपर लीक का यह नेटवर्क काफी संगठित और गहराई तक फैला हुआ है।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां SOG उनकी पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

गौरतलब है कि वनरक्षक भर्ती परीक्षा 13 नवंबर 2022 को दो पारियों में आयोजित हुई थी। पेपर लीक की जानकारी सामने आने पर बांसवाड़ा के राजतलाब थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसी केस में 5 मई को SOG ने 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। जांच में कई वर्तमान सरकारी कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...