“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे — खैरथल में गूंजा देशभक्ति का स्वर

“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे — खैरथल में गूंजा देशभक्ति का स्वर

विद्यार्थियों ने पेश की शानदार प्रस्तुतियां, संस्कृति और देशप्रेम का हुआ संगम

नरेश गुनानी | टेलीग्राफ टाइम्स | खैरथल-तिजारा, 10 नवंबर 2025।
राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रविवार शाम पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरथल में जिला प्रशासन की ओर से भव्य जिला स्तरीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इस मौके पर देशभक्ति और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरा परिसर “वंदे मातरम्” के जयघोष से गूंज उठा।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट थे। सहायक निदेशक पर्यटन विभाग संजय कुमार खन्ना, जिला शिक्षा अधिकारी शकुंतला मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा और नगर परिषद उपसभापति वरुण डाटा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसने वातावरण को भक्ति और श्रद्धा से भर दिया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। समूह नृत्य, लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में “वंदे मातरम्” की अमर भावना, मातृभूमि के प्रति प्रेम और भारतीय एकता की झलक देखने को मिली।

विद्यालय के प्रांगण में उपस्थित दर्शकों ने हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। विद्यार्थियों ने सृजनशीलता, ऊर्जा और देशप्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि “वंदे मातरम्” सिर्फ गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक है।

कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता मोतीलाल वर्मा, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अभिषेक कौशिक ने प्रभावशाली ढंग से किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना की तथा कहा कि “वंदे मातरम्” की भावना हमें राष्ट्र की एकता, स्वतंत्रता और गौरव की याद दिलाती है। इस प्रकार का आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना को और सशक्त बनाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...