वंदे गंगा अभियान के खिलाफ युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: आनासागर झील में सीएम का पुतला फूंका, जल संरक्षण को बताया दिखावा

वंदे गंगा अभियान के खिलाफ युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: आनासागर झील में सीएम का पुतला फूंका, जल संरक्षण को बताया दिखावा

Edited By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जून 26,2025

(रिपोर्ट: हरिप्रसाद शर्मा, अजमेर)
राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में शुरू किए गए ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ की पोल खोलने के लिए युवा कांग्रेस ने गुरुवार को अजमेर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर की ऐतिहासिक आनासागर झील को केंद्र में रखते हुए प्रदर्शनकारियों ने अभियान को खोखला करार दिया और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला दहन कर सरकार की कथनी और करनी में फर्क बताया।

कचरे पर फूंका गया पुतला

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आनासागर झील में उतरकर वहां फैले कचरे को इकट्ठा किया और प्रतीकात्मक रूप से उसी कचरे के ढेर पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान “भाजपा सरकार मुर्दाबाद”, “भजनलाल शर्माजी इस्तीफा दो”, और “वंदे गंगा नहीं, भ्रष्टाचार अभियान” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।

“अभियान सिर्फ फोटोशूट तक सीमित” – मोहित मल्होत्रा

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने कहा कि भले ही यह जल संरक्षण अभियान प्रदेशव्यापी हो, लेकिन अजमेर जैसे संवेदनशील जिले में यह पूरी तरह से विफल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभियान के नाम पर सिर्फ सोशल मीडिया प्रचार हुआ है, जबकि धरातल पर न तो निगम की मशीनें सक्रिय हुईं, न ही कोई ठोस श्रमदान हुआ।

“आनासागर जैसे ऐतिहासिक जल स्रोत के नाम पर करोड़ों रुपए स्वीकृत हुए, लेकिन असल में इसमें भ्रष्टाचार की गंध है,” – मोहित मल्होत्रा

“भ्रष्टाचार बनाम संरक्षण” – सागर मीणा का हमला

युवा कांग्रेस नेता सागर मीणा ने भाजपा के दो स्थानीय विधायकों और प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि अजमेर में अधिकारी बेखौफ हैं और योजनाओं का दुरुपयोग धड़ल्ले से हो रहा है।

“कभी स्मार्ट सिटी के नाम पर, तो कभी जल संरक्षण के नाम पर जनता के पैसे को लूटा जा रहा है। पारदर्शिता नाम की कोई चीज नहीं है,” – सागर मीणा

प्रभावी कार्य के अभाव पर जताई नाराजगी

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि वास्तव में सरकार जल स्रोतों को लेकर गंभीर होती, तो आनासागर झील की मशीनों द्वारा गहराई तक सफाई करवाई जाती, निगम की टीम रोज़ाना कार्य करती, और स्थानीय जनसहभागिता को नियमित बनाया जाता। केवल तीन दिनों की प्रतीकात्मक मेहनत और प्रेस कवरेज से झील साफ नहीं होती।

आंदोलन की चेतावनी

युवा कांग्रेस नेता लोकेश शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल संरक्षण को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई तो युवा कांग्रेस अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर शहरव्यापी आंदोलन छेड़ेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।


अजमेर में हुए इस प्रदर्शन ने सरकार के ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ की जमीनी सच्चाई पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। युवा कांग्रेस ने जहां इस अभियान को “दिखावटी और भ्रष्टाचार से भरपूर” बताया, वहीं आमजन भी अब पारदर्शिता और प्रभावी कार्य की अपेक्षा कर रही है। देखना यह होगा कि क्या इस विरोध के बाद सरकार कोई ठोस कदम उठाती है या यह आवाज भी अन्य विरोधों की तरह अनसुनी रह जाती है

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अजमेर से गूँजेगा ‘विकसित राजस्थान’ का शंखनाद: पीएम मोदी करेंगे 23,500 करोड़ की सौगातों की बौछार

अजमेर से गूँजेगा 'विकसित राजस्थान' का शंखनाद: पीएम मोदी...