लोक संस्कृति और संगीत के साथ विकास और विश्वास का जश्न

लोक संस्कृति और संगीत के साथ विकास और विश्वास का जश्न

राज्य सरकार के ऐतिहासिक दो वर्ष पूर्ण होने पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी

लोक संगीत और कालबेलिया नृत्य के रंगों से सराबोर हुआ जवाहर कला केंद्र परिसर

15 दिसम्बर 2025, 08:32 PM
जयपुर, | नरेश गुनानी 

राज्य सरकार के विकास, उपलब्धियों और जनविश्वास से भरे ऐतिहासिक दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जवाहर कला केंद्र, जयपुर में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में सोमवार को सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। राजस्थानी लोक संगीत और पारंपरिक नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियों से सराबोर इस संध्या का बड़ी संख्या में लोगों, विशेषकर युवाओं ने आनंद लिया।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान की समृद्ध लोककला परंपरा का सजीव और प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद प्रसिद्ध लोक कलाकार राजकी पूरण नाथ सपेरा एवं उनके दल ने कालबेलिया नृत्य और संगीत की शानदार प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।
“चिरमी म्हारीं चिरमली, चिरमी रा डाला चार” और “लैता जाइजो रे दिलड़ौ, दैता जाइजो” जैसे लोकप्रिय लोकगीतों पर प्रस्तुत कालबेलिया नृत्य को दर्शकों की भरपूर सराहना मिली।

कार्यक्रम में गायक बनवारी के साथ ढोलक पर अरुण, बीन पर कैलाश नाथ सपेरा तथा खंजरी पर पूरण नाथ ने सशक्त संगत दी। इसके अतिरिक्त चरी और भंवरी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। लोक संगीत, नृत्य और राज्य सरकार की उपलब्धियों के समन्वय से सजी यह सांस्कृतिक संध्या दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बन गई। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कार्मिक और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

डीआईपीआर स्टॉल पर विद्यार्थियों का उत्साह, साहित्य में दिखी विशेष रुचि

प्रदर्शनी स्थल पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल पर राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गई। बड़ी संख्या में लोगों, विशेषकर विद्यार्थियों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों से संबंधित प्रकाशित साहित्य निःशुल्क प्राप्त किया और इसके लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

स्टॉल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ वर्चुअल सेल्फी लेने की सुविधा भी उपलब्ध रही। सेल्फी लेने के दौरान मोबाइल नंबर दर्ज किया गया, जिसके बाद प्राप्त संदेश के माध्यम से सेल्फी डाउनलोड करने का विकल्प मिला। सेल्फी लेने वाले विद्यार्थियों और युवाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य के विकास को नई गति मिली है और उनके साथ ली गई यह वर्चुअल सेल्फी उनके लिए एक यादगार क्षण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...