लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शांति देवी ओझा को दी श्रद्धांजलि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शांति देवी ओझा को दी श्रद्धांजलि

जोधपुर | 10 जनवरी, 2026

| नरेश गुनानी

​लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जोधपुर के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने लघु उद्योग भारती के निवर्तमान अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर घनश्याम ओझा के निवास स्थान पर पहुंचकर उनकी स्वर्गीय धर्मपत्नी शांति देवी ओझा को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

​शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

​लोकसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने घनश्याम ओझा सहित शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने के लिए ढांढस बंधाया और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने के साथ-साथ परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

​वरिष्ठ जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

​इस शोक सभा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान राजस्थान सरकार के कई मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं:

  • जोगाराम पटेल: संसदीय कार्यमंत्री
  • के.के. विश्नोई: उद्योग राज्यमंत्री
  • जसवंत सिंह बिश्नोई: अध्यक्ष, राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड
  • अतुल भंसाली: विधायक
  • देवेंद्र जोशी: विधायक

​इसके अलावा शहर के कई गणमान्य नागरिक और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी ओझा निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...