रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बस में अचानक आग लगी

नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
4 फरवरी
अजमेर:नसीराबाद रोडवेज बस स्टैंड पर मंगलवार अलसुबह अजमेर डिपो की बस में अचानक आग लग गई। आग से बस जलकर राख हो गई। उस समय बस स्टैंड पर कोई यात्री या अन्य बस मौजूद नहीं था। इससे

बड़ा हादसा टल गया।

नसीराबाद सिटी थाने के हैड कॉन्स्टेबल सुलेमान ने बताया कि बस स्टैंड पर चाय की दुकान चलाने वाले नवाब ने बस स्टैंड पर खड़ी राजस्थान रोडवेज की बस में आग लगने की सूचना दी थी। टीम के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि बस जल रही थी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ देर में फायर ब्रिगेड पहुंची। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

बस खाली थी और स्टैंड पर खड़ी थी। आग लगने के बाद बस चल पड़ी थी। हालांकि कुछ फीट की दूरी पर आगे दीवार आने से टकरा कर रुक गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

मौके पर मौजूद बस स्टैंड के बुकिंग एजेंट शिवशंकर शर्मा ने बताया कि मैंने देखा कि आग लगने के कुछ देर बाद बस अपने आप चल पड़ी। करीब 20 फीट चलने के बाद सामने दीवार से जा टकराई। गनीमत रही कि वहां कोई दूसरी बस या यात्री नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

12वीं आरएसी बटालियन को मिलेंगे 84 नए कांस्टेबल, अंतिम चयन सूची जारी

12वीं आरएसी बटालियन को मिलेंगे 84 नए कांस्टेबल, अंतिम...

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष 2 साल: नव...

सोसाइटी में सुगमता से धान विक्रय होने पर किसान ने की व्यवस्थाओं की सराहना

सोसाइटी में सुगमता से धान विक्रय होने पर किसान...

बृजबाई कर रही हैं घर-गृहस्थी के कार्यों में राशि का उपयोग

 बृजबाई कर रही हैं घर-गृहस्थी के कार्यों में राशि...