रील के लिए मौत से खेल! गंभीर नदी में बाइक चलाकर बनाया वीडियो, पुलिस ने बुलाकर मंगवाई माफ़ी

रील के लिए मौत से खेल! गंभीर नदी में बाइक चलाकर बनाया वीडियो, पुलिस ने बुलाकर मंगवाई माफ़ी

By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 17,2025  रिपोर्ट: संजय सिंह | भरतपुर, राजस्थान

भरतपुर, बयाना।
सोशल मीडिया की दीवानगी इस कदर बढ़ चुकी है कि लोग अब अपनी जान तक दांव पर लगाने से नहीं चूक रहे। राजस्थान के भरतपुर जिले की बयाना तहसील में दो युवकों ने कुछ ऐसा ही किया, जो उनकी जान पर भी भारी पड़ सकता था। सिर्फ एक वायरल रील के लिए दोनों युवक तेज बहाव वाली नदी में बाइक लेकर उतर गए।

यह मामला सामने आया है पांचना बांध से पानी छोड़े जाने के बाद। करौली जिले के पांचना बांध में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जब पानी छोड़ा गया तो उसका तेज बहाव भरतपुर की गंभीर नदी में दर्ज किया गया। इसी दौरान, बयाना क्षेत्र के दो युवकों ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने के लिए उफनती नदी में बाइक चलाते हुए रील बनाई और उसे वायरल कर दिया।

पुलिस की फटकार, माफी की दूसरी रील

वीडियो वायरल हुआ तो मामला सीधे बयाना के डीएसपी कृष्ण कुमार जांगिड़ तक पहुंचा। उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए दोनों युवकों को कार्यालय बुलाया। पूछताछ में युवकों ने माना कि यह उनकी बड़ी भूल थी और उन्होंने केवल सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के लिए यह स्टंट किया।

इसके बाद दोनों युवकों को पुलिस ने समझाइश दी, जिसके बाद उन्होंने एक और वीडियो बनाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। माफीनामे में उन्होंने कहा:

हमसे बहुत बड़ी गलती हुई है। हमने जान जोखिम में डालकर रील बनाई, ऐसा नहीं करना चाहिए। हम भविष्य में कभी ऐसा नहीं करेंगे और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकेंगे।

पहले भी गई हैं जानें

गंभीर नदी में पहले भी कई डूबने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यह नदी कई स्थानों पर बेहद गहरी है। हर साल बारिश के मौसम में यह नदी उफान पर रहती है, और पानी में गड्ढों के कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

सोशल मीडिया पर गुस्सा

रील वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स का गुस्सा फूट पड़ा। कई लोगों ने इसे “सरासर बेवकूफी” बताया। एक यूज़र ने व्यंग्य करते हुए लिखा:

अब रीलबाजी छुड़वाने के लिए क्लीनिक खोलने की ज़रूरत पड़ जाएगी।


 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अजमेर से गूँजेगा ‘विकसित राजस्थान’ का शंखनाद: पीएम मोदी करेंगे 23,500 करोड़ की सौगातों की बौछार

अजमेर से गूँजेगा 'विकसित राजस्थान' का शंखनाद: पीएम मोदी...