रींंगस भैरव जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गय
रिपोर्ट – लोकेंद्र सिंह शेखावत, टेलिग्राफ टाइम्स
__________________________
रींगस। तारा ज्योतिष साधना केंद्र के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य के सानिध्य में भैरव जी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही और पूरे परिसर में “जय भैरव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भैरव जी के पुजारी मामराज गुर्जर द्वारा भैरव जी का दंड सिद्ध कर उसे पंडित रविंद्र आचार्य को भेंट करना रहा। आचार्य ने बताया कि यह सिद्ध दंड साधकों की कठिनाइयों, बाधाओं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक सिद्ध होगा।
भैरव जी का भव्य श्रृंगार कर चोला चढ़ाया गया। इसके बाद बाबा का विशेष केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। भक्तों ने उल्लासपूर्वक नृत्य-कीर्तन करते हुए मावे का प्रसाद ग्रहण किया। पूरा परिसर भक्ति, उत्साह और भैरव भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
समारोह में दिल्ली से आए सुधांशु माथुर, पंडित अमित आचार्य, हाकम सिंह राठौड़, मुकेश अग्रवाल, संजय काला, सुनील चौधरी और हरिमोहन जांगिड़ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने भैरव जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर तारा ज्योतिष साधना केंद्र की ओर से भक्ति संगीत, दीप प्रज्वलन और साधना सत्रों का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित भक्तों ने गहन आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया।