प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान’ संचालित — 4 घटकों में 41 कार्य निर्धारित — शिक्षा सुधार का राजस्थान मॉडल उभर रहा अग्रणी
नरेश गुनानी
जयपुर, 29 नवम्बर।
राज्य सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में ‘मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान’ (एमएसआरए) की शुरुआत की है। इस तरह का व्यापक शिक्षा अभियान चलाने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है। इसका शुभारंभ 29 मार्च 2025 को राजस्थान दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित समारोह में किया गया था।
यह अभियान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ राजस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसे शैक्षणिक सत्र 2025-26 से चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यार्थियों के शैक्षणिक परिणाम सुधार, नामांकन वृद्धि, रोजगारोन्मुखी शिक्षा, डिजिटल मॉनिटरिंग, समय पर पाठ्य सामग्री व गणवेश वितरण, तथा नैतिक मूल्यों के संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मेगा पीटीएम : अभिभावक-शिक्षक संवाद को नई दिशा
अभियान में स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, एसएमसी/एसडीएमसी सदस्यों व स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
मेगा पीटीएम के माध्यम से अभिभावकों व शिक्षकों को एक मंच पर लाने की पहल की गई है।
एआई आधारित ओआरएफ से बच्चों का वर्गीकरण कर प्रखर 2.0 के तहत रीडिंग रेमेडिएशन द्वारा उन्हें पठन में दक्ष बनाया जा रहा है। इसके साथ शिक्षा विभाग के प्रखर और निपुण अभियानों से भी विद्यार्थियों के विकास को नया आयाम मिल रहा है।
अभियान के 4 प्रमुख घटक — 41 कार्य होंगे पूर्ण
1. विद्यार्थी केंद्रित 8 कार्य
- नियमित ऐप बेस उपस्थिति
- सत्र प्रारंभ में पाठ्य पुस्तकें, गणवेश व प्रोत्साहन राशि वितरण
- रीडिंग कैंपेन
- नियमित मेगा पीटीएम
- नैतिक मूल्य बढ़ाने हेतु महापुरुषों के प्रेरक प्रसंग
- घुमन्तू एवं अर्ध-घुमन्तू परिवारों के बच्चों हेतु ‘स्कूल ऑन व्हील’
- नियमित व पेपरलेस डिजिटल स्वास्थ्य सर्वे
2. विद्यालय केंद्रित कार्य
- शून्य नामांकन वाले विद्यालयों का एकीकरण
- बुनियादी सुविधाओं वाले विद्यालयों को मेंटर स्कूल बनाना
- आईसीटी लैब के माध्यम से शिक्षण की वैकल्पिक व्यवस्था
- शिक्षक-परिणाम सुधार वाले विद्यालयों का सम्मान
- नवीन विद्यालय खोलने से पूर्व पद/स्टाफ की उपलब्धता
- विद्यालयों में बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट की व्यवस्था
3. शिक्षक केंद्रित कार्य
- स्टाफिंग पैटर्न व शिक्षकों का समानीकरण
- बेहतर परिणाम देने वाले शिक्षकों का इच्छित स्थान पर स्थानांतरण
- नवीन तकनीकी प्रणाली का विकास
- एआई चैटबॉट से डेटा व विश्लेषण
- शिक्षक व कार्मिकों की ऑनलाइन उपस्थिति
- समयबद्ध पदोन्नति
4. शैक्षणिक परिणाम उन्नयन कार्य
- नई अकादमिक संरचना
- प्रारंभिक कक्षाओं में मातृभाषा में पढ़ाई
- आंगनबाड़ी केंद्रों का विद्यालयों से समन्वय
- समेकित दक्षता आधारित आकलन व कार्य पुस्तिकाएं
- व्यावसायिक व कौशल विकास पाठ्यक्रम
- डिजिटल माध्यम से शिक्षण की निरंतरता
- विद्यालयों में विज्ञान व कम्प्यूटर विषय की उपलब्धता
राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था की बदलेगी तस्वीर
अभियान से विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी तथा विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता मजबूत होगी।
शिक्षकों को प्रशिक्षण व संसाधन उपलब्ध होने से उनकी दक्षता बढ़ेगी।
प्रधानाचार्यों व एसएमसी की सक्रिय भागीदारी से विद्यालय प्रबंधन बेहतर होगा।
स्थानीय समुदाय के जुड़ाव से शिक्षा एक सामाजिक आंदोलन का स्वरूप लेगी।
इसके फलस्वरूप—
- बच्चों का विद्यालयों से जुड़ाव बढ़ेगा
- नामांकन व उपस्थिति दर में सुधार होगा
- ड्रॉपआउट दर कम होगी
- दूरस्थ व वंचित वर्गों तक शिक्षा की पहुंच सुदृढ़ होगी