राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जयपुर में 12 से 23 सितम्बर तक निःशुल्क चिकित्सा-परामर्श शिविर, “आयुर्वेदा फॉर पीपल एंड प्लेनेट” थीम पर होंगे आयोजन

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जयपुर में 12 से 23 सितम्बर तक निःशुल्क चिकित्सा-परामर्श शिविर, “आयुर्वेदा फॉर पीपल एंड प्लेनेट” थीम पर होंगे आयोजन

जयपुर, 12 सितम्बर 2025। लोकेंद्र सिंह शेखावत। टेलीग्राफ टाइम्स।
देशभर में मनाए जा रहे 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर के राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से 12 से 23 सितम्बर तक विविध कार्यक्रम और चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस बार का थीम है — “पृथ्वी कल्याण के लिए आयुर्वेदा” (Ayurveda for People and Planet)

निःशुल्क चिकित्सा सेवाएँ

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद बैरवा के निर्देशन में राजकीय आयुर्वेद एकीकृत चिकित्सालय, प्रतापनगर में निःशुल्क परामर्श और औषधि वितरण शिविर आयोजित होंगे।
इनमें विशेष रूप से—

  • महिला व बाल रोग परामर्श
  • स्वर्ण प्राशन संजीवनी
  • नेत्र जाँच
  • नाक, कान व गला रोग
  • गुदा रोग
  • अस्थि रोग
  • उदर व मानस रोग
  • पंचकर्म परामर्श
  • नशा मुक्ति परामर्श
  • निःशुल्क BMD जाँच
  • त्वचा रोग, हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप की जाँच व परामर्श शामिल है।

समय: शिविर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित रहेंगे।

आमजन से अपील

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मीना मीनू बनवारीलाल एवं डॉ. मोनिका शर्मा ने लोगों से अधिकाधिक संख्या में पहुँचकर स्वास्थ्य लाभ उठाने की अपील की है।

अतिरिक्त शिविर

महाविद्यालय के चिकित्सक व छात्र-छात्राएँ शहर के विद्यालयों, महाविद्यालयों और वृद्धाश्रमों में भी निःशुल्क शिविर लगाएंगे। साथ ही जनता को दिनचर्या, ऋतुचर्या और आचार्य रसायन जैसे जीवनशैली आधारित आयुर्वेदिक उपायों को अपनाने हेतु जागरूक किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

महिला आईटीआई जोधपुर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ और ‘हर घर तिरंगा’ पर संगोष्ठी आयोजित

जोधपुर / प्रीति बालानी/ केंद्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर द्वारा...

अचल संपत्ति लेन-देन में SFT अनुपालन को सुदृढ़ करने के लिए आयकर निदेशालय का आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

जयपुर/ नरेश गुनानी/ आयकर निदेशालय (खुफिया एवं आपराधिक अन्वेषण...