रायपुर में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा पितृ तर्पण का आयोजन

रायपुर में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा पितृ तर्पण का आयोजन

रिपोर्ट हरि प्रसाद शर्मा पुष्कर, संपादन सुनील शर्मा, टेलीग्राफ टाइम्स।

रायपुर मारवाड़/ब्यावर। पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर रविवार को सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा पारंपरिक श्रद्धा और आस्था के साथ पितृ तर्पण का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान मनोकामना सिद्ध बालाजी आश्रम, लूनी नदी तट पर देवकुमारदास महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने विधिविधान से सर्व पितृगणों का तर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान देश की उन्नति, जन-जन के कल्याण, सुख-समृद्धि तथा समाज में एकता एवं सद्भावना बनाए रखने की प्रार्थनाएं की गईं।

पितृ तर्पण में पंडित द्वारका प्रसाद, महेशकुमार शर्मा, त्रयंबतकुमार शर्मा, जुगलकिशोर शर्मा, बद्री प्रसाद, दीपक शर्मा, अमृतलाल शर्मा, ओमप्रकाश पुरोहित, ओमप्रकाश शर्मा, पंडित सूर्यप्रकाश शर्मा, सुनीलकुमार शर्मा सहित अनेक समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आयोजन के दौरान धार्मिक मंत्रोच्चार और वैदिक अनुष्ठानों से वातावरण आध्यात्मिकता और पवित्रता से ओतप्रोत हो गया। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि पितृ अमावस्या पर तर्पण करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार पर सुख-समृद्धि की कृपा बनी रहती है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...