रायगढ़: रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा कल, प्रशासन ने जारी किया रूट चार्ट और ट्रैफिक एडवायजरी

रायगढ़: रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा कल, प्रशासन ने जारी किया रूट चार्ट और ट्रैफिक एडवायजरी

| गणपत चौहान
​रायगढ़। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव ‘रामनवमी’ के पावन अवसर पर कल, 27 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को गरिमामय और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने रूट चार्ट, पार्किंग स्थल और डायवर्सन पॉइंट निर्धारित किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो।
​नटवर स्कूल से शुरू होकर रामलीला मैदान में होगा समापन
​भगवान श्रीराम की यह शोभायात्रा नटवर स्कूल प्रांगण से विधि-विधान के साथ प्रारंभ होगी। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए यह यात्रा रामलीला मैदान में संपन्न होगी।


​शोभायात्रा का मार्ग:
नटवर स्कूल ➔ गांधी प्रतिमा तिराहा ➔ एमजी रोड ➔ रामनिवास टॉकीज चौक ➔ सिल्वर पैलेस तिराहा ➔ गौरीशंकर मंदिर ➔ न्यू मार्केट तिराहा ➔ सुभाष चौक ➔ गद्दी चौक ➔ कोष्टापारा तिराहा ➔ चांदनी चौक ➔ गांजा चौक ➔ हटरी चौक ➔ सिटी कोतवाली ➔ हण्डी चौक ➔ घड़ी चौक ➔ रामलीला मैदान (समापन)।
​ट्रैफिक व्यवस्था: इन रास्तों पर रहेगा डायवर्सन
​भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के मद्देनजर शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर डायवर्सन पॉइंट बनाए गए हैं:
​प्रमुख डायवर्सन पॉइंट: केवड़ाबाड़ी चौक, शहीद चौक, गोगाराईस मिल और सत्तीगुढ़ी चौक।
​पूर्ण प्रतिबंधित क्षेत्र: गांधी प्रतिमा, गोगाराईस मिल, हण्डी चौक, सारंगढ़ चौक (अग्रसेन चौक) और झाराशिल्प में चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।
​आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग
​प्रशासन ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए हैं:
​किरोड़ीमल चौक की ओर से: शोभायात्रा शुरू होने के 2 घंटे पहले से यातायात को केवड़ाबाड़ी चौक से मधुबनपारा की ओर मोड़ दिया जाएगा। वाहन हाउस, मरीन ड्राइव, नया शनि मंदिर डिसेंट टेलर तिराहा होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
​जूटमिल की ओर से: यहाँ से आने वाले वाहन डिसेंट टेलर तिराहा से नया शनि मंदिर, मरीन ड्राइव, सर्किट हाउस और रामपुर तिराहा होते हुए मधुबनपारा एवं केवड़ाबाड़ी की ओर जा सकेंगे।
​श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था
​वाहनों के व्यवस्थित खड़े करने के लिए तीन प्रमुख स्थान चिन्हित किए गए हैं:
​पुराना पुलिस लाइन
​मिनी माता चौक
​मरीन ड्राइव पंप हाउस तक
​अपील: पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि शोभायात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विधायी मसौदा स्पष्ट और सरल हो, ताकि जनता की इच्छाएं प्रतिबिंबित हों: देवनानी

नरेश गुनानी  ​जयपुर | 18 अप्रैल, 2026 ​राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष...

लोन दिलाने के नाम पर व्यापारी से 7 करोड़ का जीएसटी फ्रॉड, 13 फर्जी फर्में बनाकर सरकार को लगाया चूना

गौरव कोचर  ​पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में धोखाधड़ी...