रायगढ़ में 40वां चक्रधर समारोह – 2025

रायगढ़ में 40वां चक्रधर समारोह – 2025

27 अगस्त से 5 सितम्बर तक होगा भव्य आयोजन, नामी कलाकार बिखेरेंगे कला और संस्कृति की छटा

रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स/ छत्तीसगढ़ 
By : गणपत चौहान 
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 19,2025

रायगढ़, 18 अगस्त 2025।
संस्कृति की धरती रायगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर के चक्रधर समारोह की भव्यता का गवाह बनने जा रही है। इस वर्ष समारोह का 40वां संस्करण आगामी 27 अगस्त से 5 सितम्बर तक रामलीला मैदान, रायगढ़ में आयोजित होगा। 10 दिवसीय इस सांस्कृतिक पर्व का शुभारंभ राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे, जबकि समापन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Photo credit Telegraph Times

उद्घाटन दिवस

समारोह की शुरुआत 27 अगस्त को गणेश वंदना से होगी, जिसे स्व. वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद दिल्ली के पं. राजेन्द्र गंगानी कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
उद्घाटन की खास आकर्षण होगा प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास का काव्य पाठ, जो अपनी ओजस्वी वाणी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

Photo credit Telegraph Times

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला

10 दिनों तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से मंच पर देशभर से आए कलाकार विभिन्न नृत्य, संगीत और काव्य की प्रस्तुतियां देंगे।

  • 28 अगस्त – पूजा जैन (कथक), राजनंदिनी पटनायक (ओडिसी), प्रियंका सलूजा (कथक), राखी रॉय (भरतनाट्यम), देविका मंगलामुखी (कथक)।
  • 29 अगस्त – राधिका शर्मा व अंजली शर्मा (कथक), बाला विश्वनाथ (भरतनाट्यम), आरू साहू (छत्तीसगढ़ी लोकगीत), पं. योगेश शम्सी (तबला)।
  • 30 अगस्त – डॉ. लवली शर्मा (सितार), इशिका गिरी (कथक), भूमिसुता मिश्रा व लिप्सा रानी (ओडिसी), श्वेता वर्मा (कथक), पद्मश्री राधेश्याम बारले (पंथी), अनीस साबरी (कव्वाली)।
  • 31 अगस्त – आद्या पाण्डेय (भरतनाट्यम), शैल्वी सहगल (कथक), अन्विता विश्वकर्मा (शास्त्रीय नृत्य), डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा (कथक)।
    इसी दिन विशेष कवि सम्मेलन भी होगा, जिसमें चिराग जैन एंड कंपनी (दिल्ली) व हास्य कवि बंशीधर मिश्रा (बिलाईगढ़) अपनी कविताएं सुनाएंगे।
  • 1 सितम्बर – डॉ. योगिता मांडलिक (कथक), भूपेन्द्र बरेठ एवं समूह (कथक), डॉ. विपुल रॉय (संतूर), नितिन दुबे एवं समूह (लोक गायन)।
  • 2 सितम्बर – काजल कौशिक (कथक), नरेन्द्र गुप्ता (काव्य पाठ), सचिन कुम्हरे (कथक), छाया चंद्राकर एवं समूह (लोक संगीत), दीपक दास महंत (तबला)।
  • 3 सितम्बर – अर्नव चटर्जी (गायन), वासंती वैष्णव एवं समूह (कथक), अजीत कुमारी कुजूर (भरतनाट्यम), निलांगी कालान्तरे (कथक), मनोज प्रसाद (मलखम्ब)।
  • 4 सितम्बर – नित्या शर्मा (कथक – लखनऊ घराना), यामी वैष्णव (कथक), मोहित शास्त्री (बांसुरी), गुरू गोपिका वर्मा (मोहिनीअट्टम), कविता वासनिक एवं समूह (छत्तीसगढ़ी लोकरंग)।
  • 5 सितम्बर – समापन दिवस – पद्मश्री डॉ. नलिनी कमलिनी अस्थाना (कथक) और सुप्रसिद्ध गायक पद्मश्री कैलाश खेर अपनी मधुर आवाज़ से कार्यक्रम का समापन करेंगे।
  • Photo credit Telegraph Times

खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी आकर्षण

संस्कृति के साथ खेलों को भी प्रोत्साहन देने हेतु 1 से 3 सितम्बर तक मोतीमहल परिसर में कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


रायगढ़ की पहचान

चक्रधर समारोह, राजा चक्रधर सिंह की स्मृति में आयोजित यह सांस्कृतिक पर्व न केवल रायगढ़ बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुका है। यह आयोजन संगीत, नृत्य, साहित्य और लोक कला का संगम है, जिसमें हर वर्ष देश के प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...