रायगढ़: पुसौर के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत

रायगढ़: पुसौर के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत

| रिपोर्ट गणपत चौहान छत्तीसगढ़

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम तेतला में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है।

​दोपहर एक बजे हुआ हादसा

​मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सोमवार दोपहर लगभग 1:00 बजे ग्राम तेतला स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार क्रमांक (जो रायगढ़ से चंद्रपुर की ओर जा रही थी) का चालक वाहन को अत्यंत तेज और लापरवाही पूर्वक चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार मासूम बच्चे और उसके पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

​मृतक की पहचान और पुलिस कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते ही पुसौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान रामेश्वर निषाद, निवासी मिट्ठुमुडा (रायगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

​आरोपी चालक हिरासत में

​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना कारित करने वाली कार के चालक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान श्रीकांत शर्मा, निवासी भिलाई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने और मौत का कारण बनने की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

​ग्रामीणों में आक्रोश: ‘ब्लैक स्पॉट’ बनता जा रहा इलाका

​इस हादसे के बाद तेतला और आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ ही दिन पहले बड़े भंडार के पास भी इसी तरह की एक घटना में एक युवक की जान चली गई थी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल के पास और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) लगाए जाएं और भारी वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related