रायगढ़ पुलिस ने संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़

रायगढ़ पुलिस ने संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़

18 आरोपी गिरफ्तार, 52 चोरी की दुपहिया वाहन बरामद, कीमत 40 लाख रुपये से अधिक

गणपत चौहान छत्तीसगढ़ 

रायगढ़, 24 सितंबर। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह से चोरी की गई कुल 52 दुपहिया वाहन बरामद हुई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से अधिक है।

ऐसे हुआ गिरोह का पर्दाफाश

रायगढ़ के इतवारी बाजार, केजीएच, श्याम मंदिर सहित विभिन्न इलाकों में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी पटेल ने साइबर सेल और शहर के थानों को पुराने अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए थे।
साइबर सेल की टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर मास्टर माइंड राजा खान को बिना नंबर वाली बाइक के साथ पकड़ा। कड़ी पूछताछ में राजा खान ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रायगढ़ के कई इलाकों—संजय मार्केट, किरोड़ीमल क्षेत्र, पुसौर, तथा पड़ोसी जिलों सक्ती, हसौद और सारंगढ़—से बड़ी संख्या में बाइक चोरी की हैं।

इसके बाद एसपी पटेल ने डीएसपी (साइबर) अनिल विश्वकर्मा के सुपरविजन में साइबर सेल, थाना कोतवाली, कोतरारोड़, जूटमिल, पुसौर और लैलूंगा पुलिस की विशेष टीम गठित की। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर राजा खान और उसके 17 साथियों को गिरफ्तार कर चोरी की बाइकें बरामद कीं।

बरामद वाहन और एफआईआर विवरण

पुलिस ने कुल 52 दुपहिया वाहन बरामद किए, जिनमें

  • 38 एचएफ डिलक्स बाइक,
  • 9 स्प्लेंडर,
  • 4 प्लेटिना, और
  • 1 एक्टिवा 6G स्कूटी शामिल हैं।

इनमें से 21 बाइक रायगढ़ जिले में दर्ज एफआईआर से जुड़ी पाई गईं, जबकि 2 बाइक जिला सक्ती और 1 बाइक जिला सारंगढ़ में दर्ज मामलों से संबंधित है।
दर्ज एफआईआर का ब्योरा इस प्रकार है:

  • कोतवाली रायगढ़ – 7
  • पुसौर – 4
  • चक्रधरनगर – 3
  • जूटमिल – 2
  • धरमजयगढ़ – 2
  • घरघोड़ा – 1
  • कोतरारोड़ – 1
  • खरसिया – 1
  • सारंगढ़ – 1
  • हसौद – 1
  • सक्ती – 1

गिरोह की कार्यप्रणाली

आरोपी साप्ताहिक बाजार, हॉस्पिटल, मंदिर और भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़ी बाइक को निशाना बनाते थे। ये मास्टर की का इस्तेमाल कर बाइक के लॉक तोड़कर उन्हें आसानी से चुरा लेते थे। गिरोह का सरगना राजा खान पहले भी चोरी के मामलों में धरमजयगढ़ और बरमकेला से गिरफ्तार हो चुका है।

गिरफ्तार आरोपी

मुख्य सरगना राज उर्फ राजा खान (34) सहित गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार साहू, अर्जुन महिलाने, मेमसाय साहू, भानुप्रताप खूंटे, लक्ष्मण दास महंत, देवकुमार भारद्वाज, उसत दास महंत, नरेंद्र पैंकरा, रोहित सारथी, जयराम चौहान, हिदायत खान, मुकेश दास, किशन बंजारे, रामा कोसले, शोभाराम यादव, देव पैंकरा (घरघोड़ा अपराध में जेल दाखिल) और छतर राठिया (घरघोड़ा अपराध में जेल दाखिल) शामिल हैं।

पुलिस की टीम और नेतृत्व

इस सफलता में एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, डीएसपी (साइबर सेल) श्री अनिल विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुज्जर सहित कोतवाली, चक्रधरनगर, जूटमिल, कोतरारोड़, पुसौर और घरघोड़ा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल शहर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा, बल्कि सीमावर्ती जिलों में सक्रिय अन्य अपराधियों को भी कड़ा संदेश मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

सियासत के मंच पर बड़ा दावा: ‘बाबा-भागलपुर’ ने एनडीए के भविष्य को लेकर की सटीक भविष्यवाणी

भागलपुर/ लोकेंद्र सिंह शेखावत/बिहार: देश के कई राज्यों के...