रायगढ़: छाल क्षेत्र में चोरों का तांडव, घर में टीवी देख रहे थे सदस्य और 15 लाख की चोरी कर ले गए ‘ब्रेजा’ सवार चोर

रायगढ़: छाल क्षेत्र में चोरों का तांडव, घर में टीवी देख रहे थे सदस्य और 15 लाख की चोरी कर ले गए ‘ब्रेजा’ सवार चोर

| रिपोर्ट गणपत चौहान छत्तीसगढ़

छाल/रायगढ़: रायगढ़ पुलिस का ‘CCTV अभियान’ और सुरक्षा के दावे उस वक्त खोखले साबित हो गए, जब शुक्रवार की दरम्यानी रात छाल थाना क्षेत्र के कूड़ेकेला गांव में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गांव के हृदयस्थल बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग पर स्थित रामकृपाल साव के घर से 5 नकाबपोश चोरों ने करीब 2.5 लाख नगद और 12 लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए।

​हैरानी की बात यह है कि जब चोरी हो रही थी, घर के सदस्य अंदर टीवी देख रहे थे। इस घटना ने क्षेत्र में पुलिस गश्त और डायल 112 की बदहाली की पोल खोल कर रख दी है।

​ब्रेजा कार से आए थे 5 शातिर चोर

​जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात विनीत साव रात करीब 10 बजे किसी काम से घर से बाहर गए थे। उन्होंने बाहर से ताला लगा दिया था। रात करीब 12:40 बजे एक सफेद रंग की ब्रेजा कार में सवार होकर 5 चोर गांव की बस्ती से होते हुए रामकृपाल साव के घर पहुंचे। चोरों ने बड़ी चालाकी से बाहर का ताला तोड़ा और घर में दाखिल हो गए। पकड़े जाने के डर से चोरों ने बगल के कमरे के दरवाजे को बाहर से कुंडी लगा दी ताकि घर के लोग बाहर न आ सकें।

​नई नवेली दुल्हन के जेवरातों पर साफ किया हाथ

​पीड़ित विनीत साव, जो घर के सामने के कमरे में मोबाइल दुकान संचालित करते हैं, ने बताया कि उनकी शादी 6-8 महीने पहले ही हुई थी। उनकी पत्नी विदेश में नौकरी करती हैं, जिसके कारण विनीत ने अपनी पत्नी के सारे कीमती जेवरात सुरक्षा के लिहाज से दुकान के ही लॉकर में रखे थे। चोरों ने काउंटर से 2.5 लाख नगद और 12 लाख रुपये की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया।

​”टीवी देख रहे थे, भनक तक नहीं लगी”

​घर वालों ने बताया कि वे अंदर कमरे में जाग रहे थे और टेलीविजन देख रहे थे। चोरों ने इतनी सफाई से काम किया कि उन्हें आहट तक नहीं मिली। जब मुख्य दरवाजे से ठंडी हवा आने लगी, तब बाहर जाकर देखा तो होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा पड़ा था। परिजनों का कहना है कि अगर वे चोरों के सामने आ जाते, तो शायद चोर किसी बड़ी अनहोनी या जानलेवा हमले को अंजाम दे देते।

​बदहाल सिस्टम: डायल 112 ‘ब्रेकडाउन’, पुलिस गश्त ‘नदारद’

​इस वारदात ने पुलिस प्रशासन की सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं:

  • डायल 112 फेल: चोरी की भनक लगते ही परिजनों ने डायल 112 को फोन किया, लेकिन जवाब मिला कि “वाहन ब्रेकडाउन है”। आपातकालीन सेवा न मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
  • सीसीटीवी अभियान फेल: जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सीसीटीवी अभियान का धरातल पर कोई असर नहीं दिख रहा है। मुख्य मार्ग पर बेखौफ होकर चोर चार पहिया वाहन से घूम रहे हैं।
  • पुलिस गश्त पर सवाल: स्थानीय लोगों का आरोप है कि अंधेरा होते ही पुलिस निष्क्रिय हो जाती है, जबकि अपराधी सक्रिय हो जाते हैं। रात में पुलिस की पेट्रोलिंग ना के बराबर है।

​जांच में जुटी पुलिस

​शनिवार सुबह से छाल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि सफेद ब्रेजा कार का सुराग मिल सके। अब देखना यह होगा कि हाई-टेक होने का दावा करने वाली रायगढ़ पुलिस इन शातिर चोरों को कब तक सलाखों के पीछे भेज पाती है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...