रायगढ़-कोरबा बॉर्डर पर जुए के 5 फड़ों पर छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 33 जुआरी गिरफ्तार, 90 लाख के वाहनों समेत नकदी जब्त

​ऑपरेशन अंकुश: धसकामुड़ा में छाल पुलिस का छापा, 5 फड़ों से 33 जुआरी दबोचे, 7 महंगी कारें जब्त
  • ​रायगढ़ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: मेला स्थल के बाहर चल रहा था खुडखुडिया जुआ, 33 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

रायगढ़,/ बुधराम अग्रवाल/छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत छाल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रायगढ़-कोरबा सीमा से सटे ग्राम धसकामुड़ा में चल रहे जुए के बड़े अड्डे पर दबिश देकर एक साथ 5 फड़ों को ध्वस्त किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 33 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

​90 लाख के वाहन और नकदी जब्त

​पुलिस टीम ने मौके से जुआरियों के कब्जे से ₹57,140 नगद, 5 गैस लाइट, खुडखुडिया जुआ सामग्री और लगभग ₹90 लाख मूल्य के 7 लग्जरी चारपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त वाहनों में शामिल हैं:

  • ​1 इनोवा
  • ​2 बोलेरो
  • ​2 अर्टिगा
  • ​1 किआ (KIA)
  • ​1 ऑल्टो कार

​योजनाबद्ध घेराबंदी कर बिछाया जाल

​मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में कार्रवाई की रणनीति बनाई गई। थाना प्रभारी छाल, निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम धसकामुड़ा में मेला स्थल के बाहर चल रहे जुए के ठिकानों को चारों तरफ से घेरकर दबिश दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

​अंतर-क्षेत्रीय नेटवर्क: पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी केवल स्थानीय नहीं, बल्कि घरघोड़ा, तमनार, डभरा और जैजैपुर क्षेत्र से आकर यहां बड़े पैमाने पर खुडखुडिया जुआ खेल रहे थे।

 

​5 अलग-अलग मामले दर्ज, रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी

​छाल पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी 33 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत 5 पृथक प्रकरण दर्ज किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

​इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान सहित छाल थाने की टीम की मुख्य भूमिका रही।

​मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...