रामबाग गोल्फ क्लब में ‘एनबीएस कार्की’ का जलवा: बैंक ऑफ बड़ौदा कॉर्पोरेट लीग 2025–26 का भव्य समापन

रामबाग गोल्फ क्लब में ‘एनबीएस कार्की’ का जलवा: बैंक ऑफ बड़ौदा कॉर्पोरेट लीग 2025–26 का भव्य समापन

| योगेश शर्मा

जयपुर। राजस्थान के खेल इतिहास में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके रामबाग गोल्फ क्लब द्वारा आयोजित ‘बैंक ऑफ बड़ौदा कॉर्पोरेट गोल्फ लीग 2025–26’ का समापन हो गया। तीन महीनों तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में जयपुर और देश के शीर्ष कॉर्पोरेट जगत के गोल्फ प्रेमियों ने हिस्सा लिया, जहाँ खेल के साथ-साथ टीम भावना और रणनीतिक कौशल का अद्भुत संगम देखने को मिला।

एलीट और प्लेट डिवीजन के परिणाम

​टूर्नामेंट के अंतिम मुकाबलों ने दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।

  • एलीट डिवीजन: जबरदस्त खेल दिखाते हुए एनबीएस कार्की की टीम चैंपियन बनी। वहीं, ठीक ठाक गोल्फ टीम ने कड़ी टक्कर दी और उपविजेता (Runners-up) का स्थान प्राप्त किया।
  • प्लेट डिवीजन: इस श्रेणी में पुट पाइरेट्स ने अपने शानदार प्रदर्शन से विजेता का खिताब जीता, जबकि ग्रीन मास्टर्स बाय युवती को उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा।

विजेता टीम का ‘विजय मंत्र’

​एनबीएस कार्की टीम के मालिक ध्रुव कार्की ने जीत के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह जीत केवल किस्मत नहीं, बल्कि हमारे खिलाड़ियों के तीन महीने के अथक परिश्रम, समर्पण और बेहतरीन टीमवर्क का परिणाम है। रामबाग गोल्फ क्लब की कार्यकारिणी समिति ने जो व्यवस्थाएं कीं, वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की थीं।”

विजेता टीम (एनबीएस कार्की) के सितारे:

टीम की जीत में राहुल भंडारी, अविजित सिंह, आदित्य कसलीवाल, शांतनु सांघी, अंगद मिर्धा, वरुण परडल, राहुल कपूर और युगांक शर्मा ने अपनी कुशल खेल प्रतिभा का योगदान दिया।

पुरस्कार वितरण समारोह और गरिमामय उपस्थिति

​लीग के समापन पर एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें खेल और बैंकिंग जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की।

प्रमुख उपस्थित अतिथि:

  • आयोजन समिति: क्लब के कैप्टन और लीग चेयरमैन योगेंद्र सिंह, मानद सचिव समृद्ध शर्मा, कोषाध्यक्ष गिरराज अग्रवाल, टूर्नामेंट संयोजक डॉ. हिमांशु शर्मा, संयुक्त सचिव नवरत्न सिंह राठौड़योगेश बंसल। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अर्चित तिवारी, धीरज झामरिया, शरद अग्रवाल और सुनील शेखावत मौजूद रहे।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा प्रतिनिधि: जयपुर ज़ोन के जोनल हेड एवं महाप्रबंधक एम. अनिल, बीसीसी के डीजीएम (मार्केटिंग व ब्रांडिंग) सुरेश तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व कार्यकारी निदेशक विक्रमादित्य सिंह खींची ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

कॉर्पोरेट जगत का बड़ा मंच

​इस वर्ष लीग में 300 से अधिक गोल्फ खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है। बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से आयोजित यह लीग अब केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जयपुर के कॉर्पोरेट पेशेवरों के लिए नेटवर्किंग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का एक प्रमुख केंद्र बन चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...