रामगढ़ बांध पुनर्जीवन में व्यापारियों की भागीदारी: जयपुर बिजली व्यापार संघ ने किया श्रमदान

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन में व्यापारियों की भागीदारी: जयपुर बिजली व्यापार संघ ने किया श्रमदान
जमवारामगढ़ बांध, जयपुर
अभियान: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान व राजस्थान पत्रिका की “रामगढ़ बांध जीर्णोद्धार” मुहिम

रिपोर्ट: मुस्कान तिवाड़ी
Edited By : लोकेंद्र सिंह शेखावत 
टेलीग्राफ टाइम्स
जून 17,2025

जयपुर। राजस्थान में जल संरक्षण को लेकर चल रहे प्रयासों में अब व्यापारी वर्ग भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में जयपुर बिजली व्यापार संघ ने संघ अध्यक्ष मनीष गुलाटी (काकू) के नेतृत्व में जमवारामगढ़ स्थित रामगढ़ बांध में श्रमदान कर समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

श्रमदान की अद्भुत मिसाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रारंभ किए गए ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ तथा राजस्थान पत्रिका की मुहिम ‘रामगढ़ बांध जीर्णोद्धार’ में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जयपुर बिजली व्यापार संघ ने बांध की सफाई एवं गहरीकरण कार्य में श्रमदान किया।
संघ अध्यक्ष मनीष गुलाटी ने बताया कि “जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है और इसमें हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। यही सोचकर हम सभी ने इस पुनीत कार्य में योगदान देने का संकल्प लिया।”

व्यापारी सुबह-सवेरे जुटे सेवा में

संघ के महामंत्री नंदकिशोर विजयवर्गीय ने बताया कि सुबह-सवेरे ही संघ के सदस्य फावड़े, तसले और परात लेकर श्रमदान के लिए रामगढ़ बांध पहुंच गए। उन्होंने गाद हटाने, मिट्टी समतल करने और पानी के बहाव के मार्ग को सुगम बनाने जैसे कार्यों में सक्रियता से योगदान दिया।

उपस्थित प्रमुख सदस्य

श्रमदान में भाग लेने वाले प्रमुख सदस्यों में शामिल रहे –

  • विष्णुदत्त शर्मा
  • सुनील गंगवाल
  • अंकुर खन्ना
  • महेंद्र दोसी
  • जय कुमार जैन
  • राजा जगवानी
  • अभय दोसी
  • रोहित सपरा
  • महेंद्र देवानी

इन सभी सदस्यों ने न केवल अपने श्रम से योगदान दिया, बल्कि जल संरक्षण के महत्व को समझते हुए इस कार्य को सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में लिया।

समाज के लिए प्रेरणा

संघ अध्यक्ष मनीष गुलाटी ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि “व्यापारी वर्ग सिर्फ व्यवसाय में ही नहीं, सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी रहता है। रामगढ़ बांध जैसे ऐतिहासिक जल स्रोत को पुनर्जीवित करना हमारा कर्तव्य है।” उन्होंने अन्य संस्थाओं और नागरिकों से भी इस अभियान में जुड़ने की अपील की।


यह पहल केवल एक बांध की सफाई नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा की नींव रखने का प्रयास है। जयपुर बिजली व्यापार संघ की यह भागीदारी न केवल जल संरक्षण को बल दे रही है, बल्कि समाज में जागरूकता और सामूहिक प्रयासों की भावना को भी प्रोत्साहित कर रही है।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ऑपरेशन महिला गरिमा: स्कूल जाती छात्रा का पीछा कर अभद्र इशारे करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गौरव कोचर  ​जयपुर, 22,अप्रैल। राजधानी में महिलाओं और बालिकाओं की...

अर्जेंटीना: मक्का उत्पादन में ऐतिहासिक उछाल की उम्मीद

  ​आर बी चतुर्वेदी  अर्जेंटीना के कृषि विशेषज्ञों और प्रमुख अनाज...