रामगंजमंडी: विकास रथ के जरिए गांव-गांव पहुंच रहे मदन दिलावर, सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिलने का दावा

रामगंजमंडी: विकास रथ के जरिए गांव-गांव पहुंच रहे मदन दिलावर, सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिलने का दावा

| रिपोर्ट नरेश गुनानी

कोटा , 21 दिसम्बर 2025 राजस्थान में पारदर्शी शासन की संकल्पना को धरातल पर उतारते हुए शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर इन दिनों विकास रथ के साथ कोटा जिले के रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के सघन दौरे पर हैं। शनिवार को ग्राम फाण्दा से रवाना हुआ यह विकास रथ अरलाई, देवली कला, ब्रह्मा का छापर, मोतीपुरा खुर्द, खणी और निमोद जैसे गांवों में पहुंचा, जहां सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा गया।

​जनता से सीधा संवाद: ‘क्या आपको मिल रहा है लाभ?’

​दौरे के दौरान मदन दिलावर का एक अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने गांवों में आयोजित सभाओं में सीधे आमजन से संवाद किया और हाथ खड़े करवाकर योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि क्या गांव में कोई ऐसा व्यक्ति शेष है जो पात्र होने के बावजूद लाभ से वंचित है? ग्रामीणों ने एक स्वर में योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचने की पुष्टि की।

​अलोद ग्राम पंचायत में उन्होंने अधिकारियों से आंकड़ों का हिसाब मांगा। खंड विकास अधिकारी ने जानकारी दी कि गांव में:

  • 270 लोगों को खाद्य सुरक्षा के तहत निःशुल्क गेहूं मिल रहा है।
  • 212 परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं।
  • 384 बुजुर्गों एवं पात्रों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिल रहा है।

​दो साल की बड़ी उपलब्धि: शत-प्रतिशत कवरेज

​मदन दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि रामगंजमंडी के लगभग सभी गांवों में पात्र व्यक्तियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल रहा है। उन्होंने हर गांव में लाभार्थियों के आंकड़े सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाए, जिसका ग्रामीणों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

​विधायक कोष से विकास कार्यों की सौगात

​क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मदन दिलावर ने विधायक कोष से कुल 42 लाख रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति जारी की:

गांव

विकास कार्य

आवंटित राशि

फाण्दा

पेयजल खेल चौक में इंटरलॉकिंग खरंजा व नाली निर्माण

5 लाख रुपए

नई बस्ती

मेघवाल बस्ती में नाली निर्माण

2 लाख रुपए

दूधिया खेड़ी

मुख्य रास्ते पर इंटरलॉकिंग खरंजा व नाली निर्माण

20 लाख रुपए

खेड़ा रुधा

श्मशान की चारदीवारी निर्माण

5 लाख रुपए

फावा

विद्यालय से नदी की ओर नाला व सीसी रोड निर्माण

10 लाख रुपए

इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत देवली कला और खेड़ारुद्रा में ‘बर्तन बैंक’ का भी शुभारंभ किया, जिससे सामुदायिक आयोजनों में ग्रामीणों को सुविधा मिल सकेगी। इस दौरान ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली बुकलेट और फोल्डर भी वितरित किए गए।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...