रातल्या के भूतेश्वर महादेव मंदिर में आज होगा भव्य त्रिशूल स्थापना महोत्सव; उमड़ेगा जनसैलाब

योगेश शर्मा 

जयपुर। जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर स्थित रातल्या गाँव आज भक्ति के रंग में सराबोर नजर आएगा। यहाँ के मोक्षधाम परिसर स्थित भुतेश्वर महादेव मंदिर में 14 मई, प्रदोष व्रत के पावन अवसर पर भव्य त्रिशूल स्थापना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों और शिव भक्तों में भारी उत्साह है।

शाही लवाजमे के साथ निकलेगी कलश यात्रा

​महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा गुरु महाराज मंदिर से शाही लवाजमे के साथ प्रारंभ होगी, जो गाँव के मुख्य मार्गों से होते हुए नगर परिक्रमा करेगी। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए मोक्षधाम परिसर पहुँचेंगे, जहाँ मंत्रोच्चार के बीच त्रिशूल की स्थापना की जाएगी।

छिंदवाड़ा से मंगवाया गया है विशेष त्रिशूल

​समाजसेवी दिनेश रातल्या ने बताया कि इस महोत्सव के लिए विशेष रूप से मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से त्रिशूल मंगवाया गया है। संत तपस्वी बाबा के सानिध्य में पंडित कन्हैया लाल शर्मा द्वारा वैदिक रीति-रिवाज और शास्त्रोक्त विधि से मंत्रोच्चारण कर इस त्रिशूल को सिद्ध किया जाएगा।

धार्मिक अनुष्ठानों की रहेगी धूम

​त्रिशूल स्थापना से पूर्व मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक और पूजन होगा:

  • रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय जाप: विश्व शांति और जनकल्याण की कामना के साथ रुद्राभिषेक किया जाएगा।
  • विशेष श्रृंगार: भुतेश्वर महादेव की मनमोहक झांकी सजाई जाएगी।
  • भजन-कीर्तन व भंडारा: शाम को सत्संग और भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसके पश्चात विशाल भंडारे में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे।

दिग्गज विभूतियाँ करेंगी शिरकत

​इस आध्यात्मिक समागम में राजनीति और समाज सेवा से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियाँ सम्मिलित होंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रमुख रमा देवी चौपड़ा शिरकत करेंगी। साथ ही, जिला प्रमुख प्रतिनिधि मोतीराम चौपड़ा एवं अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष आलोक पारिक भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहकर धर्म लाभ उठाएंगे।

​स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति ने महोत्सव में जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और पार्किंग के पुख्ता इंतजाम किए हैं। गाँव के युवाओं की टोलियाँ व्यवस्था संभालने में जुटी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

प्रशिक्षण शिविर भविष्य के प्रोफेशन के लिए प्रथम सीढ़ी: बसंत जैन

​आत्मनिर्भर महिला मंच का 25 दिवसीय ग्रीष्मकालीन निशुल्क प्रशिक्षण...