राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में राठौड़ और बिश्नोई ने जीता गोल्ड, वैष्णवी को सिल्वर
Edited By: लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 15, 2025
जयपुर। टी.एस.ए. की ओर से जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन इंडो-कोरियन कल्चर सेंटर द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में राजस्थान मार्शल आर्ट एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीते और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता में आयुष बिश्नोई और सूरज राठौड़ ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया, वहीं वैष्णवी बिश्नोई ने क्युरगी स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर सफलता हासिल की।
इस मौके पर कोच संजीव सोनी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।