राज्य सरकार ने संशोधित अधिसूचना जारी की, 6 जिलों की 19 तहसीलें अभावग्रस्त सूची से बाहर

राज्य सरकार ने संशोधित अधिसूचना जारी की, 6 जिलों की 19 तहसीलें अभावग्रस्त सूची से बाहर

03 दिसंबर 2025 | जयपुर

| नरेश गुनानी

राज्य सरकार द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार प्रदेश के छह जिलों की कुल 19 तहसीलों को अभावग्रस्त श्रेणी से बाहर कर दिया गया है। इन तहसीलों में प्रभावित कृषक नहीं पाए जाने के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

अभावग्रस्त सूची से बाहर की गई तहसीलें:

  • भरतपुर: भुसावर
  • बूंदी: तालेड़ा, बूंदी
  • बांसवाड़ा: अम्बापुरा, बांसवाड़ा, छोटी सरवन, गांगड़तलाई, सज्जनगढ़
  • राजसमंद: आमेट, खमनोर, देलवाड़ा, राजसमंद, कुंवारिया, सरदारगढ़
  • सलूम्बर: लसाड़िया, सलूम्बर, झल्लारा, सराड़ा
  • हनुमानगढ़: भादरा

संशोधित अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में इन जिलों में बाढ़ से 33 प्रतिशत या इससे अधिक फसल खराबा होने पर प्रभावित कृषकों के लिए कृषि आदान-अनुदान वितरण की अनुमति दी गई थी। वर्तमान समीक्षा के आधार पर इन तहसीलों को अब अभावग्रस्त श्रेणी से बाहर किया गया है।

अभावग्रस्त गांवों की संशोधित संख्या:

  • भरतपुर: 349 से घटकर 326
  • बूंदी: 534 से बढ़कर 540
  • डीग: 58 से बढ़कर 64
  • बारां: 1233 से घटकर 1228

संशोधित अधिसूचना के साथ राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति के आधार पर ही यह पुनर्मूल्यांकन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

नगरीय निकाय चुनाव: मतदान दिवसों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, कर्मचारियों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

जयपुर/ सुनील शर्मा/राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नगरीय निकाय...