राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों और आमजन के लिए बड़ा राहत पैकेज जारी

राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों और आमजन के लिए बड़ा राहत पैकेज जारी

17 नवम्बर 2025 | जयपुर

नरेश गुनानी टेलीग्राफ टाइम्स 

राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों और आम नागरिकों के लिए व्यापक राहत पैकेज की घोषणा की है। बेमौसम बारिश, अतिवृष्टि और बाढ़ से हुए भारी नुकसान का आकलन करने के बाद 43 लाख 39 हजार किसानों को 2,600 करोड़ रुपये के कृषि आदान-अनुदान वितरण की मंजूरी दी गई है।

आपदा राहत मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि वर्ष 2025 में हुई बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रदेश के 30 जिलों में 33 प्रतिशत या उससे अधिक फसल नुकसान हुआ है, जबकि 11 जिलों में नुकसान 33 प्रतिशत से कम दर्ज किया गया है। विभागीय अधिसूचना के अनुसार 24 जिलों के 14,687 गांवों में कुल 43 लाख 39 हजार किसान प्रभावित हुए हैं, जिन्हें एसडीआरएफ नियमों के तहत राहत राशि दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि असामान्य बारिश के कारण सार्वजनिक परिसंपत्तियों को भी भारी क्षति पहुँची है। इनके पुनर्निर्माण एवं मरम्मत के लिए 50,308 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिन पर 1,012 करोड़ 61 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है।

  • सड़क मरम्मत: सार्वजनिक निर्माण विभाग के 14,212 कार्यों पर 293 करोड़ 13 लाख रुपये
  • पुलिया मरम्मत: 1,161 कार्यों पर 7 करोड़ 20 लाख रुपये
  • जल संसाधन विभाग: 903 कार्य, 18 करोड़ 67 लाख रुपये
  • चिकित्सा विभाग: 700 कार्य, 13 करोड़ 18 लाख रुपये
  • पंचायती राज विभाग: 873 कार्य, 19 करोड़ 39 लाख रुपये
  • पीएचईडी: 17 कार्य, 22 लाख 69 हजार रुपये
  • शिक्षा विभाग: 24,531 कार्य, 486 करोड़ 94 लाख रुपये
  • महिला एवं बाल विकास विभाग: 7,911 कार्य, 173 करोड़ 03 लाख रुपये

बारिश और आपदाओं के कारण हुई 112 जनहानि में प्रत्येक पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता दी गई है। इस मद में कुल 4 करोड़ 48 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा पशु नुकसान, घर के सामान, कपड़ों तथा मकानों की मरम्मत के लिए 11 करोड़ 54 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की गई है।

आपदा राहत मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित हर नागरिक के साथ खड़ी है और त्वरित राहत, पारदर्शिता तथा पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...