राज्य सरकार के 2 वर्ष

अजमेर में विकास रथ यात्रा के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का संदेश

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने दी विकास कार्यों की जानकारी

| नरेश गुनानी

जयपुर, 19 दिसम्बर।
राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत अजमेर में विकास रथ यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने आदर्श नगर क्षेत्र में विकास रथ यात्रा में सहभागिता करते हुए आमजन को संबोधित किया।

अपने संबोधन में ओमप्रकाश भड़ाना ने राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान किए गए विकासात्मक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुशासन आधारित पहलों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसका सीधा लाभ आम नागरिकों तक पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि विकास रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना तथा आमजन को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। रथ यात्रा के माध्यम से योजनाओं की जानकारी साझा कर नागरिकों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और विकास रथ यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।


पर्यावरण जन-जागरूकता रैली का भव्य आयोजन

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत गुरुवार को अजमेर शहर में पर्यावरण जन-जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली को देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होंने रैली में शामिल बालक-बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व बन गया है। बढ़ते प्रदूषण, घटते जल संसाधन और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी और व्यापक जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर से ही बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना भविष्य को सुरक्षित और संतुलित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, वृक्षारोपण, स्वच्छता तथा प्लास्टिक मुक्त समाज जैसे संदेशों वाले नारे एवं तख्तियां लेकर आमजन को जागरूक किया। रैली के माध्यम से नागरिकों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...