राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर धौलपुर में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर धौलपुर में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन
नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान
महिला सशक्तीकरण से ही समग्र विकास का सपना होगा साकार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर/धौलपुर, 19 दिसम्बर।

| नरेश गुनानी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधी आबादी के सशक्तीकरण के बिना समग्र विकास की कल्पना अधूरी है। महिला सशक्तीकरण ही विकसित राजस्थान की मजबूत नींव है। राज्य सरकार ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकसित राजस्थान–2047 के संकल्प को साकार करने में महिलाओं की भूमिका निर्णायक होगी।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को धौलपुर के पचगांव में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन की थीम “नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान” रही।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया गया है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है।


प्रधानमंत्री की नीतियों से नारी शक्ति को मिला नया आधार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति को राष्ट्रीय प्रगति का आधार बनाया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, आवास, वित्तीय समावेशन और नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त करने के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 13 लाख 59 हजार ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया गया है। बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, जनधन खाते और लखपति दीदी योजना से महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक भविष्य सुरक्षित हुआ है।


लखपति दीदी योजना से लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक 19 लाख 45 हजार महिलाओं को प्रशिक्षण देकर 12 लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है।
लाडो प्रोत्साहन योजना से 4 लाख 60 हजार बालिकाएं लाभान्वित हुई हैं।
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख 51 हजार साइकिलें और 39 हजार 586 स्कूटियां वितरित की गई हैं।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की सहायता राशि को 5 हजार से बढ़ाकर 6 हजार 500 रुपये किया गया है।
मा वाउचर योजना से 2 लाख 26 हजार महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं।

महिला सुरक्षा के लिए 500 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और 65 एंटी रोमियो स्क्वॉड गठित किए गए हैं, जिससे महिला अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है।


धौलपुर जिले के विकास को मिली नई गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि धौलपुर जिले में 1 लाख 62 हजार महिलाओं को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं।
जिले की 30 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी योजना से लाभान्वित हुई हैं।

जिले में राजकीय महाविद्यालय सैंपउ, सरमथुरा तथा राजकीय कन्या महाविद्यालय मरैना के भवन निर्माण,
डेढ़ लाख विद्यार्थियों को निशुल्क यूनिफॉर्म,
जल जीवन मिशन के तहत 58 हजार नल कनेक्शन,
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 717 आवास पूर्ण और 5 हजार 663 आवास निर्माणाधीन हैं।

पार्वती नदी पर एनीकट निर्माण, मुख्य नहरों का जीर्णोद्धार और मचकुंड धाम के सौंदर्यीकरण जैसे कार्य भी किए गए हैं।


दो साल में पूर्ववर्ती सरकार से अधिक उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने मात्र दो वर्षों में पूर्ववर्ती सरकार के पांच वर्षों से अधिक कार्य किए हैं।
जहां पहले पांच वर्षों में केवल 1,478 गांव ओडीएफ प्लस बने, वहीं दो वर्षों में 41 हजार गांव ओडीएफ प्लस घोषित किए गए।

पूर्व सरकार ने पांच साल में 21 हजार छात्राओं को स्कूटी, जबकि वर्तमान सरकार ने लगभग 40 हजार स्कूटियां वितरित कीं।
युवाओं के लिए 3 लाख 37 हजार को कौशल प्रशिक्षण दिया गया।
89 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट व लैपटॉप वितरित किए गए।

प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता में 6,363 मेगावाट की वृद्धि हुई है।


आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी का शुभारंभ, देश में पहला राज्य बना राजस्थान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी का शुभारंभ किया। इसके तहत अब प्रदेशवासी दूसरे राज्यों में भी कैशलेस इलाज करा सकेंगे। यह सुविधा लागू करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है।


1100 करोड़ से अधिक की डीबीटी राशि हस्तांतरित

मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से—

  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 91 लाख लाभार्थियों को 1100 करोड़ रुपये,
  • पालनहार योजना में 5.95 लाख लाभार्थियों को 103 करोड़ रुपये,
  • उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति में 5 हजार विद्यार्थियों को 2.5 करोड़ रुपये,
  • अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रों को 15 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए।

इसके साथ ही 5 हजार लखपति दीदी को 100 करोड़ रुपये की ऋण सहायता,
लखपति दीदी, कृषि सखियों और पशु सखियों को टैबलेट,
छात्राओं को साइकिल और दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की गई।


महिला उत्थान पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन

कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा दो वर्षों में महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने पंचगौरव, वन विभाग और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्रेया गुहा, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...