राज्य सरकार के स्किल्ड डवलपमेंट प्रोग्राम से युवाओं के लिए सृजित हो रहे रोजगार – उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री

राज्य सरकार के स्किल्ड डवलपमेंट प्रोग्राम से युवाओं के लिए सृजित हो रहे रोजगार – उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री
जालोर जिले की भालनी ग्राम पंचायत में नवनिर्मित भवन व अमृता देवी राजकीय पुस्तकालय का लोकार्पण, विद्यालय भवन का उद्घाटन एवं गौ माता चौक पर मूर्ति का अनावरण

जयपुर/जालोर, 30 अगस्त। गौरव कोचर।टेलीग्राफ टाइम्स 
उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने शनिवार को जालोर जिले की भीनमाल पंचायत समिति के भालनी ग्राम पंचायत भवन और अमृता देवी राजकीय पुस्तकालय का विधिवत लोकार्पण किया। साथ ही, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भालनी में दो कक्षा-कक्ष मय हॉल का उद्घाटन किया गया तथा गौ माता चौक पर स्थापित मूर्ति का अनावरण भी किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में केन्द्र और राज्य सरकार वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्किल्ड डवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करा रही है।

विश्नोई ने कहा कि आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नवीनतम तकनीकों के बारे में युवाओं को शिक्षित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना हम सबका दायित्व है।

इस अवसर पर सांसद लुम्बाराम चौधरी ने भी केंद्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार किसानों और गरीब तबके के हितों के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।

समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की पेंशन बंद नहीं होगी: अविनाश गहलोत

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की...

​’विकसित भारत-जीरामजी योजना’ केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की गारंटी: विजय सिंह

​'विकसित भारत-जीरामजी योजना' केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की...