राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ

राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ

जल संसाधन मंत्री ने अजमेर में जिला विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, जिला विकास पुस्तिका का विमोचन
राज्य सरकार के दो वर्षों में किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी

| रिपोर्ट हरि प्रसाद शर्मा पुष्कर

17 दिसम्बर 2025, 
जयपुर/अजमेर। राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज अजमेर के सूचना केंद्र की आर्ट गैलरी में तीन दिवसीय जिला विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ किया गया। “2 साल नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान” थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर आधारित जिला विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।

जिला विकास प्रदर्शनी का अवलोकन जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा अधिकारियों के साथ किया गया तथा जिले में संचालित विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदर्शनी में विगत दो वर्षों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित फ्लैगशिप एवं जनकल्याणकारी योजनाओं, नवाचारों तथा उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

जल संसाधन मंत्री ने राज्य सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “विकसित भारत–2047” के विजन को साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बजट वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में प्रदेश को विकास की ऐतिहासिक सौगातें दी गई हैं, जिनमें से अधिकांश घोषणाएं क्रियान्वित की जा चुकी हैं तथा शेष प्रगतिरत घोषणाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री ने बताया कि राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के माध्यम से राज्य में लगभग 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू किए गए हैं, जिनमें से 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू पर ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है। विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में राज्य ने आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 5 हजार मेगावाट से अधिक उत्पादन क्षमता स्थापित की है।

रोजगार के क्षेत्र में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि 92 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं तथा एक लाख से अधिक भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 19 लाख से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें से 11 लाख महिलाओं को “लखपति दीदी” के रूप में सशक्त किया गया है।

अजमेर जिले को मिली विकास सौगातों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए ईआरसीपी के अंतर्गत मोर सागर बांध की सौगात दी गई है। इस परियोजना का वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है तथा निर्माण कार्य प्रगतिरत है। लगभग 4,700 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बांध को भविष्य में बिसलपुर बांध से भरकर जिले को पेयजल आपूर्ति की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि किसान सम्मान निधि की राशि में वृद्धि की गई है तथा जिले में विभिन्न विकास कार्य निरंतर गति से चल रहे हैं। आमजन तक सरकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने के लिए विकास रथों का संचालन भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश, देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, पूर्व प्रधान दिलीप प्रचार, अर्जुन सिंह रावत, अर्जुन नलिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर वन्दना खोरवाल, अजमेर विकास प्राधिकरण की उपायुक्त निशा सहारण, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक भानु प्रताप सिंह गुर्जर, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी मयंक राज गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...