राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष— 2 साल: नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष— 2 साल: नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भर्ती की क्रांति — युवाओं के सपने हो रहे पूरे, 92 हजार से अधिक को मिली सरकारी नियुक्तियां
पेपर लीक पर प्रभावी रोकथाम, पारदर्शिता के साथ 296 प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित

| गौरव कोचर

11 दिसम्बर 2025, 04:40 PM
जयपुर।

राज्य सरकार ने दो वर्षों के दौरान भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गठित एसआईटी (विशेष अनुसंधान दल) ने भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर कड़ा अंकुश लगाते हुए युवाओं का भरोसा मजबूत किया है। प्रदेश में भर्ती परीक्षा व्यवस्था आज पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बन चुकी है।

296 परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित — एक भी पेपर लीक नहीं

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस एवं एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि एसआईटी के गठन के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग, राजस्थान अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड सहित अन्य भर्ती बोर्डों द्वारा 06 नवंबर 2025 तक कुल 296 परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। इन परीक्षाओं में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ
इसके साथ ही केंद्र सरकार की कई परीक्षाएं और विभागीय परीक्षाएं भी बिना किसी अनियमितता के सुचारू रूप से संपन्न हुईं।

एसआईटी की सक्रियता से परीक्षा प्रणाली हुई मजबूत

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भर्ती व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिला है। 16 दिसंबर 2023 को गठित एसआईटी ने नकल माफिया, पेपर लीक गिरोहों और संगठित अपराध में शामिल तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है।
इस सक्रियता का ही परिणाम है कि परीक्षा प्रणाली में सुरक्षा, पारदर्शिता और विश्वसनीयता नई ऊंचाई पर पहुंची है।

138 एफआईआर दर्ज, 394 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एसओजी ने 06 नवंबर 2025 तक भर्ती परीक्षा अनियमितताओं, फर्जी डिग्री और डमी अभ्यर्थियों से संबंधित 138 एफआईआर दर्ज की हैं।
अब तक 394 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जो संगठित अपराध के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है।

हाई-प्रोफाइल मामलों में निर्णायक कार्रवाई

एडीजी बंसल के अनुसार एसआईटी ने बड़े और संवेदनशील मामलों में भी निर्णायक कदम उठाए—

  • एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में गड़बड़ी के आरोप में आरपीएससी के एक निलंबित सदस्य एवं एक पूर्व सदस्य को गिरफ्तार किया गया।
  • इस मामले में 132 आरोपी गिरफ्तार, जिनमें 61 प्रशिक्षणरत एसआई और 6 चयनित एसआई (जिन्होंने जॉइन नहीं किया) सहित कुल 67 उप निरीक्षक शामिल हैं।
  • जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2018 में पेपर लीक के मुख्य आरोपी और टीसीएस कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर जगजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।

युवाओं को समयबद्ध रोजगार— परीक्षा कैलेंडर व्यवस्था लागू

सरकार ने युवाओं को सरकारी नौकरी के लंबे इंतजार से मुक्त करने के लिए आरपीएससी और आरएसएसबी द्वारा विस्तृत परीक्षा कैलेंडर जारी करने की व्यवस्था लागू की है।
इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा-तैयारी में योजनाबद्धता मिली है और प्रतीक्षा अवधि कम हुई है।

92 हजार से अधिक नियुक्तियां, 1.53 लाख पद प्रक्रियाधीन

पिछले दो वर्षों में सरकार ने 92 हजार से अधिक सरकारी नियुक्तियां प्रदान की हैं—
इतनी बड़ी संख्या में नियुक्तियां पहली बार पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से प्रदान की गई हैं।
वर्तमान में 1.53 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की पेंशन बंद नहीं होगी: अविनाश गहलोत

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की...

​’विकसित भारत-जीरामजी योजना’ केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की गारंटी: विजय सिंह

​'विकसित भारत-जीरामजी योजना' केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की...