राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को सौंपी सप्तम राज्य वित्त आयोग की अंतरिम रिपोर्ट

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को सौंपी सप्तम राज्य वित्त आयोग की अंतरिम रिपोर्ट

जयपुर, 2 सितंबर। नरेश गुनानी।टेलीग्राफ टाइम्स 
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने सप्तम राज्य वित्त आयोग 2025-26 की अंतरिम रिपोर्ट राज्यपाल को प्रस्तुत की।

बैठक के दौरान आयोग द्वारा अब तक किए गए अध्ययन, सिफारिशों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि आयोग ने राज्य के विभिन्न जिलों और निकायों की वित्तीय आवश्यकताओं का गहन अध्ययन किया है। इसके आधार पर अंतरिम रिपोर्ट तैयार कर राज्यपाल को सौंप दी गई है।

राज्यपाल ने आयोग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वित्तीय संसाधनों का संतुलित और न्यायसंगत वितरण ही राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आयोग की अंतिम रिपोर्ट में ग्रामीण और शहरी निकायों की वास्तविक आवश्यकताओं और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए ठोस सुझाव शामिल किए जाएंगे।

इस मौके पर आयोग के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...