राज्यसभा सांसद सतीश पुनिया ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से की शिष्टाचार भेंट

मुस्कान तिवाड़ी 

जयपुर, 20 जून। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शनिवार को नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने राजभवन (लोकभवन) पहुंचकर औपचारिक मुलाकात की।

​राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचित होने के बाद सतीश पुनिया की राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से यह पहली शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास और विभिन्न समसामयिक विषयों पर अनौपचारिक चर्चा हुई। राज्यपाल ने पुनिया को उच्च सदन (राज्यसभा) के सदस्य के रूप में उनके नए कार्यकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related