राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बांसवाड़ा में मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बांसवाड़ा में मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स

जयपुर, 12 अगस्त।
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे मंगलवार को बांसवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए मां त्रिपुरा सुंदरी से आशीर्वाद मांगा।

Photo credit Telegraph Times

मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर बांसवाड़ा का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां सालभर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। राज्यपाल के आगमन पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और प्रदेश की तरक्की के लिए उनके साथ प्रार्थना की।

पूजा के बाद राज्यपाल ने मंदिर प्रांगण का अवलोकन किया और वहां की व्यवस्थाओं की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...