राज्यपाल से मिले राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी
By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जयपुर, 9 अगस्त 2025। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की। यह डॉ. चतुर्वेदी की राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद राज्यपाल से पहली शिष्टाचार भेंट थी।
मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के वित्तीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, स्थानीय निकायों की वित्तीय सुदृढ़ता और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। डॉ. चतुर्वेदी ने आयोग की प्राथमिकताओं और आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी राज्यपाल को दी।
राज्यपाल ने इस अवसर पर राज्य वित्त आयोग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आयोग की सिफारिशें राज्य के संतुलित विकास और वित्तीय पारदर्शिता को मजबूत बनाने में सहायक होंगी।

