राज्यपाल से भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल से भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

सेवा, समर्पण और निष्ठा के साथ ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से कार्य करने का आह्वान

जयपुर, 13 दिसम्बर।

|नरेश गुनानी

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शनिवार को लोकभवन में भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2023 एवं 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करते हुए उन्हें सेवा, समर्पण और निष्ठा के साथ ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को केंद्र में रखकर कार्य करने का संदेश दिया।

राज्यपाल ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना से जुड़ी हुई सेवा है। उन्होंने मानवीय दृष्टिकोण को पुलिस सेवा की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि आमजन का विश्वास अर्जित करना एक सफल और संवेदनशील पुलिस अधिकारी की पहचान होती है।

उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे कानून-व्यवस्था के दायित्वों का निर्वहन करते हुए संवेदनशीलता, निष्पक्षता और करुणा को अपने व्यवहार का हिस्सा बनाएं। राज्यपाल ने कहा कि जब पुलिस और जनता के बीच विश्वास का सेतु मजबूत होता है, तभी सुशासन की अवधारणा साकार होती है।

राज्यपाल के मार्गदर्शन को प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रेरणादायी बताया और राष्ट्रसेवा के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...