राज्यपाल बागडे ने उपराष्ट्रपति की अगवानी की
नरेश गुनानी
22 नवम्बर 2025, 01:12 PM
जयपुर, 22 नवम्बर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के सादड़ी पहुंचने पर उनकी अगवानी की।
राज्यपाल बागडे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
उपराष्ट्रपति के आगमन के दौरान स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सादड़ी में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में सुरक्षा और प्रोटोकॉल व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।
कार्यक्रम के बाद उपराष्ट्रपति ने स्थानीय प्रतिनिधियों से भेंटवार्ता की तथा सादड़ी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी ली।