राज्यपाल ने हल्दीघाटी की मिट्टी से किया तिलक, महाराणा प्रताप और चेतक को किया नमन

राज्यपाल ने हल्दीघाटी की मिट्टी से किया तिलक, महाराणा प्रताप और चेतक को किया नमन

Reported By: दिव्या तिवाड़ी
Edited By : सुनील कुमार 
टेलीग्राफ टाइम्स
जून 07,2025

राजसमंद/चित्तौड़गढ़, 7 जून:
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने अपने अल्पकालिक दौरे के दौरान वीरता और बलिदान की प्रतीक धरती हल्दीघाटी पहुंचकर ऐतिहासिक स्थल को नमन किया। राज्यपाल जब चित्तौड़गढ़ की यात्रा पर थे, तो मार्ग में पड़ने वाले हल्दीघाटी दर्रे पर उन्होंने विशेष रूप से रुककर वहां की पावन मिट्टी से तिलक किया और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा उनके वीर अश्व चेतक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Images by aparichitsource

महाराणा प्रताप स्मारक पर माल्यार्पण, चेतक समाधि का अवलोकन

हल्दीघाटी पहुंचने पर राज्यपाल सबसे पहले महाराणा प्रताप स्मारक स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने प्रताप की वीरता, आत्मसम्मान और बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश की आने वाली पीढ़ियों को ऐसे महापुरुषों के चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने चेतक की समाधि का भी अवलोकन किया और उसकी वीरता को नमन किया।

महाराणा प्रताप संग्रहालय का दौरा, शॉर्ट फिल्म देखकर हुए भावुक

राज्यपाल बागड़े ने खमनौर स्थित महाराणा प्रताप संग्रहालय का भ्रमण भी किया। यहां उन्हें एक लघु फिल्म के माध्यम से महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष, आत्मगौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण की गाथा दिखाई गई। राष्ट्रीय स्मारक “रक्ततलाई” के इतिहास और हल्दीघाटी युद्ध के घटनाक्रम को सुनकर राज्यपाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि आत्मबल और स्वाभिमान के प्रतीक हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत

राज्यपाल के आगमन पर जिला प्रशासन ने उन्हें भव्य स्वागत दिया। जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा और पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक, तहसीलदार आशीष सोनी, खमनौर विकास अधिकारी हनुवीर सिंह, संग्रहालय से जुड़े उपेंद्र श्रीमाली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राज्यपाल का यह दौरा भले ही औपचारिक न रहा हो, लेकिन उनके भावनात्मक जुड़ाव और वीरों की भूमि को नमन करने का यह आमजन और इतिहास प्रेमियों को गहरे तक भावुक कर गया।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...