राज्यपाल ने राम वी. सुतार के निधन पर व्यक्त किया शोक

राज्यपाल ने राम वी. सुतार के निधन पर व्यक्त किया शोक

कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया

| नरेश गुनानी

जयपुर, 18 दिसंबर 2025।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार एवं पद्म भूषण से सम्मानित प्रख्यात मूर्तिकार राम वी. सुतार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि राम वी. सुतार भारतीय कला जगत के महान कलाकार थे। उन्होंने अपनी विलक्षण प्रतिभा और सृजनात्मक दृष्टि से न केवल देश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय शिल्पकला को नई पहचान दिलाई। उनका योगदान भारतीय कला इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि राम वी. सुतार का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उनके द्वारा निर्मित प्रतिमाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी।

राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...